छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

मतगणना से पहले सट्टा बाजार के अनुमान से भाजपा-कांग्रेस में बेचैनी बढ़ी, जानें क्या हैं ट्रेंड…

सट्टा बाजार के अनुमानों के मुताबिक छतीसगढ़ में कांग्रेस को 50 से 52 सीट और भाजपा को 37 से 39 सीट मिल सकती हैं। इससे पहले भी फलोदी सट्टा बाजार ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगे होने की बात कही थी। सट्टा बाजार ने पहले कांग्रेस को 52 से 55 सीटें और भाजपा को 35 से 38 सीटें मिलने का अनुमान जताया था

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अब फलोदी सट्टा बाजार के रुझानों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की चिंता बढ़ा दी है। तीनों ही राज्यों में दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सट्टा बाजार के अनुसार, मध्यप्रदेश में पांचवी बार भाजपा सरकार बना सकती है। बहुमत भाजपा को मिल सकता है। सटोरियों ने एमपी में भाजपा को 115-117 सीटें मिलने का दावा किया है। जबकि कांग्रेस को 114-116 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। मध्यप्रदेश का सीएम कौन होगा, इसका खुलासा भाजपा ने नहीं किया है। लेकिन सटोरियों का दावा है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

इसी तरह सट्टा बाजार के अनुमानों के मुताबिक छतीसगढ़ में कांग्रेस को 50 से 52 सीट और भाजपा को 37 से 39 सीट मिल सकती हैं। इससे पहले भी फलोदी सट्टा बाजार ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आगे होने की बात कही थी। सट्टा बाजार ने पहले कांग्रेस को 52 से 55 सीटें और भाजपा को 35 से 38 सीटें मिलने का अनुमान जताया था

राजस्थान में गहलोत सरकार की बढ़ाई बेचैनी

फलोदी सट्टा बाजार के एक ब्रोकर के मुताबिक बाजार में लगातार प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर ट्रेंड तेजी से इधर-उधर हो रहा है। बताया जा रहा है कि बाजार में अभी 55/45 का भाव चल रहा है। कांग्रेस पर 45 भाजपा 55 रुपये का भाव आ रहा है। राजस्थान को लेकर सटोरिया का कहना है कि राजस्थान में भाजपा सरकार आने की संभावना है। बाजार के मुताबिक वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है।

फलोदी राजस्थान का एक जिला है, जो देशभर में होने वाले चुनावों को लेकर सट्टा लगाता है। बरसात, चुनाव और क्रिकेट जैसे विषयों पर फलोदी में सट्टा लगाया जाता है। कहा जाता है कि यहां का आकलन बिल्कुल सही होता है। इस कारण फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। फलोदी सट्टा बाजार में इस बार राजस्थान में पुरानी परंपरा की तर्ज पर ही एक बार फिर भाजपा सरकार बनने की बात कही जा रही है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक राजस्थान में भाजपा को 120 से 122 सीटें व कांग्रेस को 65 से 70 सीटें आने की संभावना व्यक्त की है।

सट्टा बाजार से निकली इस खबर ने कांग्रेस सरकार की बेचैनी बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में उनकी सरकार रिपीट होने का दावा किया था, लेकिन सट्टा बाजार के मुताबिक राजस्थान में वही रिवाज जारी रहने की संभावना है। कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओ में दिव्या मदेरणा, मानवेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, सोनाराम चौधरी, अमीन खांन और मेवाराम जैन काफी संघर्ष की स्थिति में हैं और पोकरण से विधायक और मंत्री सालेह मोहम्मद की स्थिति काफी कमजोर बताई जा रही हैं। जबकि बाड़मेर के शिव में भाजपा के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button