
चाकाबुड़ा: कटघोरा- दीपका मार्ग में चाकाबुड़ा के पास सोंघी नाला में पुल का निर्माण कराया गया है। बीती रात हुई तेज बारिश heavy rain ने निर्माण एजेंसी की पोल खोल दी। कटघोरा दीपका चाकाबुड़ा मार्ग Katghora Deepka Chakabuda Marg में सोंघी नदी पर बना पुल बारिश के पानी से लबालब भर गया। इससे आवाजाही movement करने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां हादसे का अंदेशा भी बना हुआ है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
जानकारी अनुसार चाकाबुड़ा मार्ग पर सोंघी नदी में करीब तीन साल पहले पुल का निर्माण किया गया था, पर इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे पुल पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश Rain के दौरान पुल पानी से लबालब भरा गया। इससे पुल पर गहराई का अंदाजा नही हो रहा है। यहां पुल पर आवाजाही movement करने वाले पैदल राहगीरों के कपड़े खराब हो रहे है। बाइक सवार भी परेेशान troubled है। पुल से पानी निकासी की व्यवस्था नही no arrangement बनाए जाने के कारण पुल पर पानी भरा रहता है। पुल पर मिट्टी और रेत जमी हुई है, जिससे पानी निकासी नही होती है