CG NEWS: आठ सिंचाई योजनाओं के लिए 25.57 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की आठ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 25 करोड़ 57 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इन योजनाओं के पूरा होने से किसानों को पांच हजार 595 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में दुर्ग जिले के विकासखण्ड-धमधा की तांदुला परियोजना अंतर्गत खासाडीह माईनर के जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 97 लाख 1 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 274 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-धमधा की ग्राम हिर्री के पास नाले में स्टापडेम कम रपटा निर्माण के लिए 3 करोड़ 57 लाख 48 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 20 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। (eight irrigation schemes)
read also-PM Kisan Yojana latest update: बढ़ेगी PM Kisan योजना की राशि! पढ़िए पूरी खबर
विकासखण्ड धमधा की तांदुला परियोजना अंतर्गत बानबरद अहेरी माईनर के जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 19 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 379 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
विकासखण्ड दुर्ग की बोरई जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 29 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 101 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग की नगपुरा व्यपवर्तन के माईनर नहर लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 27 लाख 81 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 204 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग की खपरी मुख्य नहर रिमाडलिंग एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 44 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 4617 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन की खारून नदी में बोरेन्दा के समीप तटबंध निर्माण के लिए 3 करोड़ 93 लाख 81 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड पाटन की खारून नदी में कौही के पास तटबंध निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 87 लाख 22 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। (eight irrigation schemes)
read also-पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान, जहां जहां करप्शन है वही ED जाएगी, जहां गुड़ है वही मक्खी
- रायपुर VIP रोड पर तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराई, 5 युवक सवार – 2 गंभीर घायल…
- बिलासपुर: ढाबे में गुंडागर्दी, शराब परोसने से मना करने पर संचालक पर हमला…
- 27 लाख का सोना चोरी कर ट्रेन से भाग रहा युवक गोंदिया स्टेशन पर पकड़ा गया…
- छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए मंत्री, सीएम साय ने नए मंत्रियों राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव को दी बधाई…
- मंत्री मंडल विस्तार: गुरू खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल आज लेंगे मंत्री पद की शपथ…