छत्तीसगढ़बड़ी खबर

पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का निधन, कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर..

बलौदाबाजार: पलारी के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शिक्षक के बाद वे विधायक बने थे। वे 1998 से 2003 के बीच पलारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक थे। निधन की खबर आते ही कांग्रेस सहित पलारी क्षेत्र में शोक की लहर है।

रामलाल का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम भंडारपुरी पलारी में किया जायेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, बलौदाबाजार विधानसभा प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही क्षेत्र के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button