ज्योतिष/ धर्मबड़ी खबर

18 फरवरी 2022 – क्या कहती हैं आपकी गृहदशाएं कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल..

आज का राशिफल 18 फरवरी 2022 – आज इन राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। कई जातक पारिवारिक समस्या में उलझ सकते हैं। कुछ की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पढ़ें आज का राशिफल..

आज का मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी रूकी हुई रकम जहां एक ओर वापस मिलेगी, वहीं नए खर्च सामने आने से चिंता बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। खानपान को लेकर सावधान रहें। आसानी से किसी की बातों पर भरोसा न करें। पड़ताल करना जरूरी है।

आज का मिथुन राशिफल

दंपत्तियों को आज बाहर जाना पड़ सकता है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपका आज ज्यादा खर्च हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी मित्र की मदद से आपका नया प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा।

आज का कर्क राशिफल

किसी काम को सही करने के चक्कर में अर्थ का अनर्थ हो सकता है। अपने संबंधियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

आज का सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात से कारोबार में लाभ होगा। बड़े सौदे को अंजाम दे सकते हैं। यात्रा करते वक्त संभलकर रहना होगा। अनजान  बाधा से आपको परेशानी हो सकती है। दंपत्ति खुश रहेंगे।

आज का कन्या राशिफल

आपको आज आर्थिक लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश की रकम आज वापस मिलेगी। आप मकान निर्माण या मरम्मत की योजना बना सकते हैं। युवाओं को पसंदीदा शिक्षण संस्थान में दाखिला मिल सकता है। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। तनाव दूर होगा

आज का तुला राशिफल

आज का छात्रों काे परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अपनी गोपनीय बातों को किसी को बन बताएं। आपका नुकसान हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलने के साथ ही किसी रिश्तेदार को उधार देना पड़ सकता है।

आज का वृश्चिक राशिफल 

आज आप घूमने के लिए धार्मिक या पर्यटन स्थल जा सकते हैं। परिवार के लोगों का साथ आपकाे अच्छा लगेगा। संतान पक्ष की दिक्कतों को सुलझा पाएंगे। आपकी सामाजिक समस्या दूर होगी।

आज का धनु राशिफल

आज किसी जिम्मेदारी के पूरा नहीं हो पाने के कारण आपको दफ्तर में अफसर की फटकार मिल सकती है। मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे। आज आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना होगा। अज्ञात बाधा के चलते आपकी दिक्कतें बढ़ सकती है। दंपत्तियों के बीच सामंजस्य रहेगा।

आज का मकर राशिफल

अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा। पदोन्नति की खबर मिलने की संभावना है। अनियंत्रित खानपान की वजह से आपको सेहत संबंधी परेशानी होगी। छात्रों काे विशेषज्ञ शिक्षकों से सहायता मिलेगी। आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

आज का कुंभ राशिफल

आज आपकी सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आपको कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। आज का दिन आपके अच्छा साबित होगा। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। आपकी बड़ी समस्या का हल निकलेगा।

आज का मीन राशिफल

नया काम आपको फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बेकार के कार्यों में खुद को उलझाने का प्रयास न करें। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत हो सकती है।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button