ज्योतिष/ धर्मबड़ी खबर

19 मार्च 2022 – कैसा रहेगा आज आपका दिन क्या कहती है आपकी गृदाशाएं जानिए आज का राशिफल


मेष राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा।

वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि एवं आय में कमी की स्थिति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि- कार्यों में मन लगेगा। विदेशी कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कन्या राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्म‍िक आयोजन हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

तुला राशि- कलात्मक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आत्मसंयत रहें। कारोबार में किसी मित्र से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती हैं। वाहन सुख में वृद्धि सम्भव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार से धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। संयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- संयत रहें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारि‍क सुख में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि हो सकती है। यात्रा के योग हैं।

मकर राशि- मन अशान्त रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। वस्त्र एवं गहनों पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष की मानसिक स्थिति रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button