एजुकेशनक्राइमछत्तीसगढ़देशबड़ी खबरलाइफस्टाइलहेल्थ

सरकारी नौकरी लगाने 38 लाख रुपए: बीजापुर में युवक ने कई लोगों से की ठगी, FIR के बाद रायपुर से गिरफ्तार…

बीजापुर : जिले में एक युवक ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर करीब 38 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की है। हालांकि, पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी को रायपुर के संतोषी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे जेल भेज दिया है। मामला जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ के रहने वाले सहदेव राम निषाद ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, रायपुर के रहने वाले भुवनेश देवांगन से उनकी जान पहचान थी। वहीं उसने झांसा दिया कि सरकारी नौकरी लगवा देगा। उसने पैसे की डिमांड की। उनके साथ-साथ कुछ और लोग भी थे।

जिन्होंने नौकरी लगाने साल 2022 से 2023 में नगद और चेक के माध्यम से कुल 38 लाख 50 हजार रुपए दिए। जिसके बाद उसने नौकरी भी नहीं लगवाई। न फोन कॉल उठाया न ही मुलाकात की। वो फरार हो गया था। उन्हें लगा कि युवक ने उनके साथ फ्रॉड कर दिया है। फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की।

जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। वहीं, पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक रायपुर के संतोषी नगर इलाके में है। जिसके बाद भैरमगढ़ थाना से जवानों की एक टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा गया। जिसके बाद उसे पकड़कर लाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शनिवार की देर शाम मीडिया की इसकी जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button