छत्तीसगढ़

विटामिन सी की सेवन से कई बीमारियां हो सकती है दूर : हड्डियों को करता है मजबूत : इन 3 विटामिन का करें सेवन, देखें पूरी खबर

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह शरीर में हड्डियों के कमजोर होने पर लोगों से चलते-फिरते भी नहीं बनता है, इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन किया जाता है।

आपको बता दे कैल्शियम से भी कुछ ऐसे विटामिंस भी बेहद जरूरी हैं? जो हड्डियों को मजबूत करने में बेहद लाभदायक हैं।
विटामिन सी से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही हड्डियों से पोषक तत्वों को रिसने से बचाता है। कई फल और सब्जियों में विटामिन सी भरा होता है। विटामिन सी के लिए कीवी, आंवला, संतरा, नींबू, आदि का सेवन करें। इन फलों के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। विटामिन सी के सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती हैं।

2. शरीर में विटामिन डी की कमी से भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। बॉडी में विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कैल्शियम रूकेगा ही नहीं। विटामिन डी के कारण ही कैल्शियम को शरीर में स्टोर कर रखा जा सकता है। विटामिन डी की का सबसे बड़ा स्त्रोत सूर्य की किरणें हैं। लेकिन इसके अलावा इसकी पूर्ति के लिए टूना मछली,फोर्टिफाइड सेरेल, बादाम, शकरकंद, मशरूम और ऑरेंज जूस का सेवन करें।

3.विटामिन के हड्डियों में खनिज पदार्थों की डेंसिटी को बनाए रखने का काम करता है। जिन्हें ऑस्टियोपोरोसिस हुआ है उसके लिए यह बेहद फायदेमंद है। विटमिन के से हड्डियों में फ्रेक्चर का जोखिम कम होता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप भी विटामिन के का सेवन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button