छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Estimate: मुंबई पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही शुरू होगी झमाझम बारिश…

रायपुर: भारत मौसम विज्ञान के अनुसार 26 और 27 जून को मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज वहां झमाझम बारिश के बाद यह माना जा रहा है कि मानसून भारत को राहत देगा। छत्तीसगढ़ में भी बहुत जल्दी मानसून की झमाझम शुरू होने जा रही है।

दक्षिण बस्तर से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाला मानसून आज प्रदेश की राजधानी रायपुर को भिगोने के साथ ही राज्य के अन्य कई जिलों में भी गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत देगा। अनुमान है कि रविवार अथवा सोमवार तक छत्तीसगढ़ में सभी जगह मानसून की झमाझम शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button