CG NEWS: धान खरीदी का आंकड़ा 10 लाख मीट्रिक टन के पार, किसानों को 2100 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी का आंकड़ा 21वें दिन 10 लाख मीट्रिक टन को पार कर गया है। राज्य सरकार की धान खरीदी के समुचित व्यवस्था के चलते किसान उत्साह के साथ धान खरीदी केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। धान बेचने के लिए अब उन्हें लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को 2100 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान की गई है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए उठाव चल रहा है। अब तक 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव समितियों से किया जा चुका है। सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन का अनुमान है।(Paddy procurement figures cross )
read more-TRANSFER BREAKING: 6 IAS अफसरों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों की सुविधा के लिए टोकन तुंहर हाथ एप बनाया गया है। इसके जरिए किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा मेन्युअल तरीके से अग्रिम में टोकन दिया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप किसानों का धान सुविधाजनक ढंग से खरीदने का काम हो रहा हैं। 21 नवंबर को 35 हजार 742 किसानों से 1 लाख 22 हजार 753 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 20 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए राज्य में 47 हजार 427 टोकन तथा टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये 6082 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं। (Paddy procurement figures cross)
खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 21 दिनों में किसानों से समर्थन मूल्य पर 10 लाख 13 हजार 880 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक तीन लाख 229 किसानों को धान के एवज में 2109.81 करोड़ रूपए की राशि बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत जारी कर दिया गया है। अधिकारी धान खरीदी व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखे हुए हैं। सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
- Chhattisgarh: दर्दनाक आतंकी हमले को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले को झीरम कांड से जोड़ा, बोले यहाँ भी…
- J&K फ्लाइट 3 घंटे लेट श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसे पर्यटक, यात्रियों ने लगाया बड़ा आरोप…
- पहलगाम आतंकी हमला: 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा भारत, रद्द हुआ पाकिस्तानियों का वीजा, पढ़े पूरी खबर…
- CG News: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
- Chhattisgarh NAN Scam: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला पर CBI ने दर्ज की FIR, घरों पर छापेमारी