हरियाणा में कोरोना से एक और मौत, 23 की हालत गंभीर
 
						हरियाणा में कोरोना से अब संक्रमितों की मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस साल सूबे में संक्रमण से कुरुक्षेत्र में 5वीं मौत का एक मामला सामने आया है। इससे पहले पंचकूला, यमुनानगर, गुरुग्राम और करनाल में 1-1 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
नए मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 24 घंटे में 595 नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब सूबे में 2126 पहुंच गई है। हरियाणा में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10,719 हो गई है।
Read More: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग-4 जवानों की मौत, यहाँ जानिये फायरिंग से जुड़े अपडेट्स
घटने लगा रिकवरी रेट
Death due to corona in Haryana: 24 घंटे में हरियाणा की पॉजिटिविटी दर 7.95 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है, जबकि रिकवरी दर में गिरावट देखी गई है। सूबे का रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत दर्ज किया गया है। अच्छी बात यह है कि मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है। संक्रमितों की बात करें तो अब तक राज्य में 10 लाख 61 हजार 067 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
किस जिले में कितने मरीज
हरियाणा में सबसे अधिक नए केस गुरुग्राम में 256 और पंचकूला में 128 मिले हैं। फरीदाबाद 65, जींद 27, हिसार 26, करनाल 15, सोनीपत 10, झज्जर 14, पानीपत-फतेहाबाद 5-5, कैथल 4, अंबाला-यमुनानगर-भिवानी 2-2 और सिरसा-महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में 1-1 नया मरीज मिला है। वहीं, राहत की बात ये है कि गंभीर मरीजों की संख्या मात्र 23 है। इनमें से गुरुग्राम में 12 और पंचकूला में 11 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं।
Read More: Breaking: छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट,आश्रम के 18 छात्रों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव…
मॉक ड्रिल में इन तैयारियों की जांच
Death due to corona in Haryana: मॉक ड्रिल में कोविड के मद्देनजर आइसोलेटेड कमरे की तैयारी, ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की जांच पड़ताल की गई। इसके साथ ही जरूरी दवाइयों को समुचित व्यवस्था को जांच और परखा गया। हालांकि कुछ अस्पतालों में कमियां मिली है, जिन्हें सिविल सर्जनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। तैयारियों में डायल 108 से एंबुलेंस बुलाकर भी चेक किया गया कि एंबुलेंस कितने मिनट में पहुंच रही हैं।
खबरे और भी…
- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ग्राम मटिया से 50 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार…
- भिलाई में खेल परिसर के भीतर खुली शराब दुकान, विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद भूपेंद्र यादव गिरफ्तार — स्थानीयों में आक्रोश…
- Gold Rate Today 30 October: सोने के दाम में तेजी, दिल्ली-मुंबई में बढ़े भाव — जानें आज 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट…
- Raipur Viral Video: कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य, पति ने किया हंगामा — वीडियो वायरल….
- Mamta Kulkarni का विवादित बयान: Dawood Ibrahim आतंकी नहीं, उसने ब्लास्ट नहीं करवाए — एक्ट्रेस के बयान से मचा बवाल…
 
				




