छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर
विधायक बृहस्पत सिंह और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है सिंहदेव सदन छोड़कर बाहर निकले…..

,
विधायक बृहस्पत सिंह और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज विधानसभा के मानसून सत्र में मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुलकर अपनी बात कही। कहा कि अब बहुत हुआ मैं भी एक इंसान हूँ, आपके कहने के बाद मुख्यमंत्री ने हमे बुलाया चर्चाएं हुई। मेरी स्थिति ऐसी है कि जब तक शासन के स्तर पर कोइ जवाब नहीं आता। मैं इस सदन पर बैठने योग्य अपने आप को नहीं समझता ।
इतना कहते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर बाहर निकल गए। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री के कक्ष में मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई गई है।