छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Breaking: रायपुर में आज कांग्रेस की महारैली, टाटीबंध से लेकर इन जगहों पर होगी ट्रैफिक

रायपुर में कांग्रेस मंगलवार को एक महारैली करने वाली है। इस आयोजन में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है। इसे कांग्रेस साल 2023 का सबसे बड़ा सियासी विरोध प्रदर्शन बता रही है। ये आंदोलन आरक्षण बिल की वजह से किया जाएगा।

2 दिसंबर को विधानसभा से पारित बिल, अब तक राज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए अटका हुआ है। कांग्रेस की महारैली से लोगों को सड़क पर थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्ते बताएं हैं, जिनका इस्तेमाल न करना लोगों के लिए ठीक होगा।

Read More: CM भूपेश बघेल के घर आई खुशियां, दादा बने  मुख्यमंत्री

3 जनवरी को होने वाली महारैली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी भाग लेंगी। सुबह दिल्ली से रायपुर आने के बाद सर्किट हाउस में कुमारी शैलजा कुछ देर रुकेंगी। दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज मैदान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित जन अधिकार महारैली में भाग लेंगी। इसके बाद शैलजा दोपहर 3 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगी। देर शाम वो दिल्ली लौट जाएंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव 2 जनवरी सोमवार की रात रायपुर पहुंचेंगे। ये भी महारैली और पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी
कांग्रेस आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा की अवसरवादी राजनीति को बेनकाब करने 3 जनवरी को जन अधिकार महारैली राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में निकालेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जन अधिकार महारैली में प्रदेश भर से सर्वसमाज के एक लाख से अधिक लोग आएंगे। भारतीय जनता पार्टी राजभवन की आड़ में राजनीति कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक में विलंब भाजपा का साफ षड्यंत्र लग रहा है।

Read More: 72 साल के सिविल बहादुर ने छोड़ा साथ, सुबह 6 बजे ली अंतिम सांस,तमोर पिंगला के रेस्क्यू सेंटर में था 5 वर्षों से..

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरकार ने सभी संवैधानिक पहलुओं की पड़ताल करके उसका तथ्यात्मक निराकरण करके आरक्षण संशोधन विधेयक बनाया है। जिसे विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस पर राज्यपाल को अविलंब हस्ताक्षर करना चाहिये। अनावश्यक विलंब करने से हर वर्ग को नुकसान हो रहा सभी के हित में यह जरूरी है कि राजभवन विधेयक पर तत्काल निर्णय ले।

इन रास्तों का न करें इस्तेमाल
कांग्रेस के आंदोलन की वजह से आश्रम तिराहा से एनआईटी, टाटीबंध से एम्स एवं गोल चौक से साइंस कॉलेज की ओर मार्ग आम यातायात के लिए बाधित रहेगा। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इन सड़कों पर ट्रैफिक बाधित रहेगा: –

  1. आश्रम तिराहा से एनआईटी की ओर।
  2. टाटीबंध चौक से एम्स की ओर।
  3. शहीद युगल किशोर मार्ग गोल चौक रोहिणी पुरम से साइंस कॉलेज की ओर।

  4. 70 समाजों से लोग जुटाने का दावा
    कांग्रेस की इस रैली में 70 से अधिक समाजों के लोग शामिल होंगे। कांग्रेस ने इसे लेकर सभी समाज के लोगों से रैली में आने की बात की है। पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों से लोग रैली में शामिल होने आ रहे हैं। मोहन मरकाम ने कहा है कि कांग्रेस सरकार को सर्व समाज को आरक्षण देने का राजनैतिक रूप से श्रेय नहीं मिले इसलिए भाजपा राजभवन में आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने दे रही है। रैली के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर बिल पर हस्ताक्षर करने ज्ञापन भी सौंपेगा।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button