क्राइमछत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

Raipur News: जमानत लेने पहुंचे कांग्रेस नेता विनोद तिवारी कोर्ट से सीधे जेल, दो साल पुराने मामले में न्यायिक हिरासत…

रायपुर: शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार रहे कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। तिवारी दो वर्ष पुराने एक राजनीतिक मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण में जमानत के लिए रायपुर न्यायालय पहुंचे थे।

न्यायालय में सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका पर विचार किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दे दिया। बताया जा रहा है कि यह मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप लगे थे। इसी प्रकरण में तिवारी के खिलाफ गैर-जमानती धाराएं लागू की गई थीं।

अदालत में पेशी के दौरान उन्हें हिरासत में लेकर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। तिवारी की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल देखी गई। पार्टी नेताओं ने इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button