छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

शपथ ग्रहण से पहले वायरल हुई संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी शपथ ले सकते है। आज ही मध्यप्रदेश नए सरकार का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम है लिहाजा इन में समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और संगठन के बड़े पदाधिकारी शिरकत करने वाले है। शपथ ग्रहण एक बाद ही से कैबिनेट का विस्तार होगा और मंत्रियो व उनके विभागों के नाम सामने आ पाएंगे।

लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के पहले एक बार फिर से राज्य के मंत्रियों की एक सूची सोशल मीडिया वायरल हो रही है। हालांकि इस लिस्ट की पुष्टि RJ NEWS नहीं करता। लिस्ट के मुताबिक़ मुख्यमंत्री के अलावा 12 भी मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमे ओपी चौधरी समेत पुराने मंत्री राजेश मूणत और लता उसेंडी का भी नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि नए और पुराने नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि महिला मंत्रियों की संख्या भी 1 से ज्यादा हो सकती है। आप भी देखें वायरल लिस्ट

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल और विभाग
अरुण साव: उपमुख्यमंत्री
रेणुका सिंह: नगरीय प्रशासन
अमर अग्रवाल: जल संसाधन एवं रोजगार
धरमलाल कौशिक: कृषि विभाग
ओपी चौधरी: स्कूल शिक्षा विभाग
बृजमोहन अग्रवाल: सहकारिता, धर्मस्व एवं पर्यटन
राजेश मूणत: PWD
अजय चंद्राकर: उच्च शिक्षा विभाग
केदार कश्यप: ग्रामीण एवं पंचायत विकास
राम विचार नेताम: मानव संसाधन
लता उसेंडी: महिला एवं बाल विकास विभाग
दयालदास बघेल: वन एवं उर्जा विभाग.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button