छत्तीसगढ़बड़ी खबर

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने पुसागांव गौठान, आश्रम, छात्रावास का किया निरीक्षण,लिए कई अहम जानकारी, देखिए

गोलू मरकाम नारायणपुर : 12 फरवरी 2022-कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज नारायणपुर विकासखण्ड के ग्राम पुसागांव में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चारागाह में लगाये गये बाड़ी का निरीक्षण किया। बाड़ी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगाये गये लाल भाजी, पालक भाजी, बैगन, केला आदि का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से बात करते हुए उत्पादित सब्जियों के विक्रय हेतु बाजार की उलब्धता, इससे होने वाली आमदनी और सिचंाई हेतु पानी की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पादित सब्जियों को जिले में संचालित आश्रम-छात्रावास, आंगनबाड़ी में विक्रय करने की व्यवस्था करें। महिला समूह द्वारा बनाये गये तिखुर के केक और शरबत का अधिकारियों ने लिया स्वाद।

कलेक्टर ने गौठान में लगाया मुनगा का पौधा

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज पुसागांव गौठान का निरीक्षण करते हुए। वहां मुनगा का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि मुनगा का फल, भाजी दोनों ही पौष्टिक होती है, यह जरूरी है कि ग्रामीणों को इसकी जानकारी देकर अधिक से अधिक उपयोग करने प्रोत्साहित करें, जिससे की उनका स्वास्थ्य और बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसकी नियमित देखरेख एवं सिंचाई करना आवश्यक होता है।

कलेक्टर ने अंजरेल, पुसागांव एवं खोड़गांव आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

बच्चों को फल और खेल सामग्री का किया वितरण*कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज अंजरेल, पुसागांव और खोड़गांव में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों एवं माताओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी में बच्चों एवं महिलाओं को पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदान किया जाये, कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करायें और रेडी टू ईट नहीं लेने वाले परिवार के घर जाकर रेडी टू ईट उपलब्ध कराने एवं इसका सेवन करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। कलेक्टर ने खोड़गांव आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन को चम्मच से निकाल कर उसकी गुणवत्ता जांची। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर पर्याप्त मात्रा में भोजन तैयार करें। कलेक्टर ने अंजरेल में भोजन कर रहे आंगनबाड़ी के बच्चों से भी भोजन आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर की खाली जगह में किचन गार्डन निर्मित करने कहा। इस दौरान कलेक्टर रघुवंशी ने उपस्थित बच्चों को फल एवं खेल सामग्री का भी वितरण किया।

कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कन्या आश्रम बिंजली का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने जिला मुख्यालय नारायणपुर के समीप ग्राम बिंजली में संचालित कन्या आश्रम शाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में संचालित गतिविधियों की बारीकी से जांच की। कलेक्टर ने बच्चों को मिलने वाले नाश्ता, भोजन, विद्युत व्यवस्था, पानी, शौचालय, बिस्तर इत्यादि की जानकारी ली। कलेक्टर आश्रम में रहने वाली छात्राओं से भी बातचीत की। इस दौरान कलेक्टर रघुवंशी ने आश्रम शाला में बनाये गये किचन गार्डन का भी अवलोकन किया और आश्रम में लगाये गये बोर के खराब होने की जानकारी मिलने पर तत्काल सुधरवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बच्चों के आग्रह पर कलेक्टर रघुवंशी ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

खोड़गांव में हितग्राहियों को बांटे गये विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी आज ग्राम पंचायत खोड़गांव पहुंचे। जहां उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाआंे के तहत् ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत को बारीकी देखा। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये।

Pur collector

उन्होंने मनरेगा के तहत् संचालित डबरी निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और निर्देशित किया कि मनरेगा के द्वारा किये गये कार्यों के समक्ष सूचना पटल अनिवार्य रूप से लगाये। इस दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं पेंशन, भूमि समतलीकरण, मनरेगा के कार्य आदि के प्रमाण पत्र वितरित करायें। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बिंजली का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर स्थानिय जनप्रतिनिधियों, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घनश्याम जांगड़े के अलावा सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button