बिलासपुर। Cobra Sat On Woman Body: सांप का नाम सुनकर और देखकर अच्छे-अच्छे लोगों के हाथ-पैर कांप जाते हैं और पसीने छूटने लगते हैं। ऐसे अगर किसी के शरीर पर सांप फन काढ़कर खड़ा हो जाए, तो सोचिए क्या होगा ? ऐसा ही वाकया छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया है, जहां घर पर सो रही महिला के ऊपर कोबरा नाग सांप चढ़कर फन काढ़कर खड़ा हो गया। इस बीच महिला की बेटी की नजर सांप पर पड़ी। फिर अपनी मां को आवाज दी। गनीमत यह रही कि सांप ने महिला को डसा तक नहीं।
Read More: Raipur Breaking: सेंट्रल लाइब्रेरी नालंदा परिसर में छात्रों काहंगामा, वीडियो
सांप का नाम सुनकर ही हाथ-पैर कांपने लगते हैं। ऐसे में गांव की एक महिला हाथ में लिपटे कोबरा नाग के साथ चार घंटे तक दम साधे पड़ी रही। ऐसा कर उसने अपने साथ-साथ बेटी की भी जान बचा ली।

Cobra Sat On Woman Body: दरअसल, कोनी थाना क्षेत्र के गतौरी निवासी यशोदा लोनिया (35) गांव में ही रोजी-मजदूरी करती है। मंगलवार की रात को वह अपनी बेटी रोशनी (18) के साथ तखत पर सो रही थी। करीब दो बजे उसके हाथ में कुछ रेंगने का एहसास हुआ। पता चला सांप है तो समझदारी से काम लेते हुए पहले अपनी बेटी रोशनी को बिस्तर से उठकर जाने के लिए कहा।
रोशनी ने कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि नाग उसकी मां के हाथ को लपेटकर फन लगाए बैठा था। उसने तत्काल घर में और रिश्तेदारों को जानकारी दी। रात में ही सपेरे की तलाश शुरू हुई। पास के गांव रमतला से सपेरे को बुलाया गया। उसके पहुंचने तक सुबह के करीब 6 बज चुके थे। सपेरे ने सांप को किसी तरह महिला के हाथ से अलग किया। इस समय तक महिला बिना हिले-डुले दम साधे सोई रही।
खबरें और भी…
- IND vs SA रायपुर ODI: स्टेडियम में महंगा पड़ेगा स्नैक्स! बिरयानी 150 और बर्गर 80 रुपए, जानें पूरी रेट लिस्ट…
- Amit Baghel जल्द करेंगे सरेंडर! Underground Interview में बोले– ‘नयायालय पर भरोसा, छत्तीसगढ़ नहीं छोड़ूंगा…
- Bilaspur News: रेप पीड़िता नाबालिग को मिली राहत, हाईकोर्ट ने 21 सप्ताह के गर्भपात की अनुमति दी — कहा, ‘अनचाहा गर्भ जारी रखना उसके शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के अधिकार का उल्लंघन’…
- IND vs SA Raipur Match: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक व पार्किंग प्लान, स्टेडियम में कई वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध — देखें पूरा रूट…
- CG Weather Update : दितवाह तूफान हुआ कमजोर, बस्तर समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन हल्की बारिश के आसार…






