
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से सीधा संवाद कर ना केवल उनकी समस्याओ का बिसेलाल के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Read More: बालोद: छह सिंचाई योजनाओं के लिए 46.97 करोड़ रूपए स्वीकृत
मुख्यमंत्री बघेल को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। पारंपरिक तरीके से कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में बथुआ भाजी, तिवरा भाजी, जिमिकंदा, दाल पालक, बिजौरी, गुलगुला और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने बिसेलाल के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दियाI बिसेलाल साहू के घर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मत्री अमरजीत भगत, राजिम विधानसभा के विधायक अमितेश शुक्ल, अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी साथ में भोजन ग्रहण किया।

Read More: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने की राजिम विधानसभा छुरा में कई घोषणाएं