छत्तीसगढ़बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ के रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, पल-पल बदल रहे हैं आंकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा बढ़त बना रही है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना चल रही है। Clash between BJP and Congress

छत्तीसगढ़ के लोग भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं 

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। राज्य से सभी राउंड होने के बाद हमें विश्वास है कि हम छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।

पूर्व सीएम रमन सिंह 1568 वोटों से आगे

राजनांदगांव में दूसरे राउंड में पूर्व सीएम रमन सिंह लगभग 1568 वोटों से आगे चल रहे हैं। डोंगरगढ़ से कांग्रेस की हर्षिता बघेल करीब 2456 वोटों से आगे चल रही हैं। खुज्जी से निर्दलीय ललिता कंवर आगे चल रहे हैं। डोंगरगांव से कांग्रेस के दलेश्वर साहू 47 वोटों से आगे चल रहे हैं।Clash between BJP and Congress

कांग्रेस को बढ़त
धमतरी जिले की धमतरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के ओंकार साहू को 5775 मत मिले हैं। भाजपा की रंजना साहू को 3914 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस ने 1861 मतों से बढ़ात बना रखी है। कुरूद विधानसभा सीट से कांग्रेस के तारिणी चंद्राकर को 4808 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा के अजय चंद्राकर को 5086 वोट मिले हैं। भाजपा की 278 मतों की बढ़ात है। सिहावा विधानसभा सीट से कांग्रेस की अंबिका मरकाम को 4747 मत मिले हैं। भाजपा के श्रवण मरकाम को 3582 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी 1165 वोटों से आगे चल रहे हैं।

कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा आगे
महासमुंद(रायपुर संभाग)- पहला राउंड की गिनती पूरी Clash between BJP and Congress

महासमुंद विधानसभा सीट
भाजपा – 2723
कांग्रेस – 4551
कुल – 7967
कांग्रेस आगे – 1828 वोट से

महासमुंद(रायपुर संभाग)- पहला राउंड की गिनती पूरी
खल्लारी विधानसभा सीट
भाजपा – 3409
कांग्रेस – 4310
कुल – 8082
कांग्रेस आगे – 901 वोट सेClash between BJP and Congress

महासमुंद(रायपुर संभाग)- पहला राउंड की गिनती पूरी
बसना विधानसभा सीट
भाजपा – 5228
कांग्रेस – 3942
कुल – 9489
भाजपा आगे – 1286 वोट से

महासमुंद(रायपुर संभाग)- पहला राउंड की गिनती पूरी
सरायपाली विधानसभा सीट
भाजपा – 1766
कांग्रेस – 5074
कुल – 7318
कांग्रेस आगे – 3308 वोट से Clash between BJP and Congress

बीजापुर में कांग्रेस को बढ़त
दूसरा राउंड

भाजपा 2159
कांग्रेस 2702

उधर, सारंगढ़ और धर्मजयगढ़ विधानसभा सीट में कांग्रेस आगे चल रही है। रायगढ़ में बीजेपी आगे चल रही है।

बालोद विधानसभा सीट से कांग्रेस की बढ़त

बालोद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रथम राउंड में 3900 मतों से आगे चल रही है। दूसरे राउंड में भाजपा 900 वोट से आगे है। कुल दो राउंड में कांग्रेस लगभग 3000 वोट से आगे चल रही है। लोहारा विधानसभा सीट से कांग्रेस तीन राउंड में लगभग 2500 वोट से आगे चल रही है। गुंडरदेही में प्रथम राउंड में कुंवर सिंह आगे। Clash between BJP and Congress

बीजापुर में पहले राउंड के बाद
कांग्रेस को 676 बढ़त

कांग्रेस – 1968
बीजेपी -1292
हमर राज – 125
जेसीसीजे – 97
सीपीआई – 55
निर्दलीय – 33,31
बसपा – 58
Nota – 76

भाजपा प्रत्याशी आगे

दूसरे राउंड में भी सरगुजा जिला के लुंड्रा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज 2885 मतों से आगे चल रहे हैं। बलौदा बाजार जिला में तीनों विधानसभा सीटों का डाकमत पत्र की गिनती हुई। Clash between BJP and Congress

भाजपा-कांग्रेस के बीच टक्कर
बीजापुर में पहले राउंड के बाद कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा के महेश गागड़ा को 1292 मत और कांग्रेस के विक्रम मंडावी को 1968 वोट मिले हैं। कांग्रेस 676 से आगे चल रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड के बाद 2900 वोट से भाजपा के प्रत्याशी किरण देव आगे चल रहे हैं। बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल 45 वोट से आगे हैं।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button