बृहस्पति सिंह के बंगले के सामने ABVP का प्रदर्शन, फुका पुतला

कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा जनजाति समाज पर किये गए टिप्पणी “अंगुठाछाप आदिवासी” से पूरा प्रदेश आक्रोशित हैं, जिसके विरोध करते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह के बंगले के सामने विरोध करते हुए पुतला दहन किया हैं।
प्रदेश मंत्री श्री शुभम जायसवाल ने कहा की कांग्रेसी विधायक के यह शब्द कांग्रेसी मानसिकता का दर्शाता हैं, अपने आप को आदिवासी राज्य का मुख्यमंत्री बता कर पूरे देश मे वाह वाही लूटने वाले भूपेश बघेल जी आज आदिवासी समाज के अपमान के बाद भी मौन हैं। अपने आप को आदिवासी समाज का मसीहा बताने वाली कांग्रेसी आज बहरी बन के बैठी हैं। श्री शुभम ने पूछा की प्रदेश के उची मुकाम पर बैठे आदिवासी भाई क्या अँगूठा छाप हैं.?? ये केवल आदिवासी समाज का ही नही अपितु पूरे छग का अपमान हैं। अभाविप यह मांग करती हैं की विधायक व्रिस्पति सिंह माफ़ी माँगे और उनको विधायकी पद से हटाया जाए।
इस मौके पर बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्तिथि थे।