
उत्तर प्रदेश में कानपुर-झांसी हाईवे पर जालौन टोल प्लाजा पर महिलाओं में मारपीट हुई। कार सवार महिला और टोल कर्मी महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल कर गुत्थम-गुत्था की। वहीं पास में खड़े किसी व्यक्ति ने अपने फोन से इस मारपीट को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
नेशनल हाईवे-27 पर टोल प्लाजा की घटना
घटना जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र की है। यहां झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर टोल प्लाजा है। बताया गया है कि एक महिला अपने पति के साथ कार में सवार होकर उरई से कानपुर की ओर जा रही थी। जब कार टोल पर पहुंची तो दोनों बिना टोल दिए कार को निकालने का प्रयास करने लगे। इस पर कार सवार महिला और टोल कर्मी महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। (Women fighting by pulling hair)
देखते ही देखते हो गई मारपीट
महिला कार से बाहर निकल आई। टोल बैरियर को हटाने लगी। टोल पर तैनात महिला कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो महिला ने उन्हें धक्का देना शुरू कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बाल पकड़कर सड़क पर पटका
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सफेद कपड़े पहने टोल की महिला कर्मचारियों के साथ बहस कर रही है। वहीं टोल कर्मियों का आरोप है कि गाड़ी पर न तो फास्टैग कार्ड लगा था और न ही कार सवार टोल टैक्स दे रहे थे। खुद को किसी हिंदुवादी संगठन का कार्यकर्ता बता कर धमका रहे थे..
Read More : छत्तीसगढ़ में अब घर पर बनेगा बच्चों का आधार कार्ड, मुख्यमंत्री मितान योजना में जोड़ी गई नई सेवा
दोनों पक्षों ने थाना पुलिस से की शिकायत
टोल कर्मी महिलाओं ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद टोल पर तैनात महिलाओं ने उसे बाल पकड़कर सड़क पर गिरा लिया। काफी देर कर दोनों ओर से मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (Women fighting by pulling hair)