
अम्बिकापुर। जिले के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे-130 में एक तेज रफ्तार कार ने ग्राम रजपुरी स्थित कस्तूरबा आश्रम के पास बाइक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार मासूम लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कार में आग लगाने का प्रयास किया। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया।
Read More : CG NEWS : अब मछलियों का अचार बना रही ये छत्तीसगढ़ की महिलायें, प्रति किलो 50 रूपए…
CG Accident hindi news – बता दें कि ग्राम टपरकेला निवासी मृतक बदलूराम सिंह 45 वर्ष अपने पड़ोसी संदीप सिंह 11 वर्ष के साथ बाइक में सवार होकर लखनपुर विद्युत विभाग गया था। वहां से बिजली बिल पटा कर वापस अपने घर लौट रहा था, तभी कार क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 1096 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 11 वर्षीय बालक संदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
CG Accident hindi news – वही घायल बदलू राम सिंह को 112 वाहन के माध्यम से उपचार के लिए ग्रामीणों ने लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उपचार के दौरान बदलू राम की मौत हो गई। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस तथा मृतकों के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वही परिजन लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घटना के बाद से गुस्साई भीड़ ने कार को पलटते हुए आग लगाने का भी प्रयास किया गया। जिससे पुलिस ने लोगों को शांत करवाया।