छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

CM भूपेश बघेल को भी दे देना चाहिए इस्तीफ़ा- BJP प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव के पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा देने के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संवैधानिक संकट है। कैबिनेट का विश्वास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खो चुके हैं। जन घोषणापत्र के अनुकूल काम करने में प्रदेश सरकार असफल रही है। यहां के मुख्यमंत्री में अगर थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।.

विष्णुदेव साय ने कहा कि जनता से किए वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया। यह जनता के साथ धोखा है। कैबिनेट के साथ जनता के बीच भी सरकार अपना विश्वास खो रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार झूठी है, लबरी है और इस बात का आरोप हम लोग विपक्षी पार्टी के नाते लगाते रहे हैं। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान जन घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे। साढ़े 3 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। यह बात सीएम के बाद दूसरे नंबर के मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रमाणित कर दिया है.(CM Bhupesh Baghel)

read also-मॉल में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किया खुलासा,बरामद किया कंडोम का ढेर

एक विभाग नहीं मंत्रिमंडल से इस्तीफा दें सिंहदेव
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि टीएस सिंहदेव ने सीएम पर आरोप लगाते हुए पंचायत विभाग छोड़ा है। कांग्रेस के अंदरखाने की कलह खुलकर फिर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव को केवल एक विभाग नहीं बल्कि पूरा मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस की सरकार प्रदेश की जनता को धोखा दे रही रही। जनता से किए वादे को पूरा नहीं कर पाए। कोल माफिया, रेत माफिया सक्रिय हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। कांग्रेस सरकार का यही नवा छत्तीसगढ़ है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के नाते अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.(CM Bhupesh Baghel)

read also- एक अट्रैक्शन ने बर्बाद की दो लोगों की जिंदगी,नए नवेले जीजा को हुआ अपनी साली से प्यार,दोनों ने भागकर की शादी, फिर हुआ कुछ यूँ

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button