छत्तीसगढ़बड़ी खबर

भाजपा का दावा, भाजपा के साथ भानुप्रतापपुर: नाम नहीं, काम करने वाली को जनता देगी अपना आशीर्वाद : डॉ. रमन सिंह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जनता की सहभागिता से स्पष्ट है कि जनता भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल नाम एवं नारे के सहारे इस चुनाव में उतरी थी जबकि भाजपा अपने कार्य को लेकर जनता तक पहुंची जिसे जनता ने पुनः क्षेत्र में कमल खिलाकर भाजपा को विजयश्री का आशीर्वाद देगी और क्षेत्र के विकास में बाधा झूठी, नाकाम एवं भ्रष्टचारी प्रदेश सरकार को करारा जवाब देगी।

Read More: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने की राजिम विधानसभा छुरा में कई घोषणाएं

जनता की आशीर्वाद से भाजपा की जीत निश्चित: अरूण साव

Hindi news today: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा जनता की आशीर्वाद से जीत रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता से बड़े-बड़े वादे करके उनके साथ छल किया है जिसे क्षेत्र की जनता समझ भलिभांति समक्ष चुकी है और इस चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

क्षेत्र की जनता को धन्यवाद : नारायण चंदेल

Hindi news today-भानुप्रताप विधानसभा उपचुनाव में भाग लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने धन्यवाद यापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की झूठी, भ्रष्ट एवं नाकाम सरकार को जनता इस चुनाव के माध्यम से करारा जवाब देगी एवं अपना आशीर्वाद स्वरूप भाजपा को विजयश्री का माला पहनाएंगी।

कांग्रेस को जनता की याद केवल चुनाव के समय ही आता है: बृजमोहन अग्रवाल

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा विधायक व भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राज में अपराध के नए-नए आयाम गढ़े जा रहे है लेकिन विकास के नाम पर एक ईट भी प्रदेश की सरकार ने नहीं रखी है। क्षेत्र की जनता को लगातार धोखे में रखा गया और आज पुनः क्षेत्र की जनता की याद कांग्रेस को चुनाव के समय आया है। भानुप्रतापपुर की जनता पुनः कांग्रेस के भ्रम में आने वाली नहीं है और इस चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देकर प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को क्षेत्र के साथ प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी.

Read More: बालोद: छह सिंचाई योजनाओं के लिए 46.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

भाजपा की जीत से प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई तय : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई की बेला की शुरूआत हो गई है। क्षेत्र की जनता भाजपा को अपना समर्थन देकर पुनः एक बार क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत करेगी। प्रदेश सरकार के प्रति जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने क्षेत्र की विकास के लिए भाजपा को अपना समर्थन देकर जनता को करारा जवाब देने का मन बना लिया है। उन्होंने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में बढ़-चढ़ भाग लेने के लिए क्षेत्र की जनता को धन्यवाद यापित किया है।

जन सेवा के माध्यम से भाजपा की जीत तय : ब्रम्हानंद नेताम

भारतीय जनता पाटी के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने कहा कि जन सेवा के माध्यम से क्षेत्र में पुनः एक बार फिर कमल खिलेगा। क्षेत्र की जनता प्रदेश सरकार के भ्रम एवं झूठा वादों के झांसे में आने वाले नहीं है। जनता अब समझ चुकी है कि विकास का कोई भी कार्य भाजपा के बिना नहीं हो सकता। प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल वादा करके झूठ बोलने वाली है, प्रदेश की जनता को छलने वाली है लेकिन अब जनता इस चुनाव के माध्यम से करारा जवाब देते हुए भाजपा को जीत की माला पहनाएंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता को इस महासमर में भाग के लिए धन्यवाद दिया है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, जिलाध्यक्ष सतीष लाठिया, विकास मरकाम सहित भाजपा नेताओं ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्र की जनता को बढ़-चढ़ की भाग लेने के लिए आभार माना है।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button