CG BREAKING: अपना बच्चा नहीं होने के शक में दो माह के मासूम की पटककर बाप ने की हत्या, जाने पूरा दर्दनाक मामला

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले एक शराबी पति ने क्रुरता की सारी हदें पार कर दी। उसे यह भी संदेह था कि उसके दो के बेटा उसका अपना नहीं है। नशे की अवस्था में उसने इस बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद किया और बच्चे को उठा कर जमीन में पटक दिया। गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। (birth to a son two months ago)
READ ALSO-BIG BREAKING: नाबालिक को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा,
बाल्को थाना अंतर्गत स्थित लालघाट बस्ती निवासी सरना मुंडा का विवाद पत्नी शांति मुंडा अक्सर हुआ करता था। शांति मूलतः बनारस की रहने वाली है। छह साल पहले झारखंड रोजी मजदूरी करने गई थी, इस दौरान सरना से उसकी मुलाकात हुई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद वह लालघाट आकर रहने लगा। इस बीच उनकी एक पुत्री भी हुई, जो वर्तमान में चार साल की है। बताया जा रहा है कि सरना पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसे लेकर दोनों के मध्य अक्सर विवाद होता था। दो माह पहले पुत्र को शांति ने जन्म दिया, उसके बाद से दोनों के बीच विवाद और गहरा गया। सरना को संदेह होने लगा कि बेटा उसका नही है, (birth to a son two months ago)
READ ALSO-BREAKING: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में एक महिला खिलाड़ी की हुई मौत, कबड्डी खेलते हुआ कुछ
इस बात लेकर भी दोनों झगड़ने लगे। बुधवार की रात को गुस्से में मासूम बच्चे के गाल में उसने तमाचे ड़ दिए। गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा और उसने पहले पत्नी के साथ हाथापाई की, फिर गुस्से में बच्चे को उठा कर जमीन में पटक दिया। आसपास के लोग यह घटना देख कर अवाक रह गए। इसकी सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हो गए बच्चे को जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
- Chhattisgarh: दर्दनाक आतंकी हमले को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले को झीरम कांड से जोड़ा, बोले यहाँ भी…
- J&K फ्लाइट 3 घंटे लेट श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसे पर्यटक, यात्रियों ने लगाया बड़ा आरोप…
- पहलगाम आतंकी हमला: 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा भारत, रद्द हुआ पाकिस्तानियों का वीजा, पढ़े पूरी खबर…
- CG News: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
- Chhattisgarh NAN Scam: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला पर CBI ने दर्ज की FIR, घरों पर छापेमारी