CG NEWSRAIPUR NEWSwather updateWeatherweather newsWeather Updateछत्तीसगढ़बड़ी खबर

Weather Update: छत्तीसगढ़ में हुआ गर्मी का पारा गरम, अगले 7 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। Weather Update

Weather Update: प्रदेश में पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे।

सिनॉप्टिक सिस्टम
Weather Update: पूर्वोत्तर बांग्लादेश और उससे सटे मेघालय से गंगीय पश्चिमी बंगाल, आंतरिक ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से गुजरने वाली द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। हालांकि इसका प्रदेश में फिलहाल कोई विशेष प्रभाव नहीं दिख रहा है।

आज का पूर्वानुमान
Weather Update: आज प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आगामी दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही बने रहने के आसार हैं।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
Weather Update: रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button