
राजिम: महासमुन्द लोकसभा के पूर्व सांसद एवं ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने राजिम विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए रोहित साहू को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है। इस पार्टी में कहीं पर भी कोई किसी के प्रति राग द्वेष की बात नहीं है। पार्टी के एक एक कार्यकर्ता कमर कसकर कांग्रेस की झूठ फरेब की सरकार को भगाने का संकल्प लेकर तैयार है।
छग में वादाखिलाफ़ी में आकंठ डूबी भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की विदाई की शुरुआत राजिम विधानसभा से प्रारंभ हो चुकी है। पार्टी किसी एक व्यक्ति को ही अपना प्रत्याशी घोषित करती है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पार्टी के पक्ष में लामबंद होकर पार्टी के निर्देशो को पालन करने का होता है। भारतीय जनता पार्टी ने गहन विचार मंथन कर ही टिकट दिया है जो जीतने योग्य है। पार्टी में किसी भी प्रकार की नाराजगी वाली बात भी नहीं है सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुटता के साथ भाजपा प्रत्याशी को जीताने तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।