
रायपुर: 15 फरवरी: छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगमों के महापौर पद के लिए आज फैसला होने जा रहा है। मतगणना सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हो चुकी है। इसके बाद 9:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती प्रारंभ हुई।
11 फरवरी को हुए चुनाव में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायतों में मतदान संपन्न हुआ था। वहीं, बसना नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हो चुकी है।
मतगणना का हाल
रायपुर नगर निगम में मीनल चौबे आगे चल रही हैं।
बीजापुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 से भाजपा के मुकेश राठी विजयी हुए।
माना जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक सभी प्रमुख परिणाम सामने आ जाएंगे, जिससे यह साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित किए जाएंगे, उसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा।
रायपुर नगर निगम में मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता: 10,36,118
पुरुष मतदाता: 5,18,954
महिला मतदाता: 5,16,908
तृतीय लिंग मतदाता: 256
नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर सभी की नजर बनी हुई है। अधिकृत नतीजों की घोषणा के लिए जुड़े रहें।