छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में 7 जनपद CEO सहित 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

कांकेर :- Chhattisgarh District CEO Notice गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन ने लापरवाही बरतने वाले 14 अधिकारियों को कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 14 अधिकारियों को तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

जरुरी खबर :-टी एस बाबा के इस्तीफे के बाद भूपेश बघेल का आया बयान, अब तक नहीं मिला कोई भी पत्र,बाबा को लगाया था फ़ोन

गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी के लिए पशुधन की संख्या का पंजीयन एवं गौठानों में नियमित रूप से गोबर की खरीदी नही होने, गौठान समिति द्वारा महिला स्व-सहातया समूह को गोबर नहीं दिये जाने, मल्टी एक्टीविटी की एंट्री एप में नही किये जाने समेत गौठानों में उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट के विक्रय में अपेक्षित प्रगति नहीं होने को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की है।

जरुरी खबर :-BREAKING : मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे के बाद भूपेश बघेल ने बुलाई विधयक दल की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

इन अधिकारियों के खिलाफ जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

Chhattisgarh District CEO Notice गौरतलब है कि कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरोज महिलांगे, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कावेरी मरकाम, जनपद पंचायत चारामा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.एस. बढ़ई, जनपद पंचायत अंतागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.आर. साहू, जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.के गुप्ता, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष डे,

जरुरी खबर :-BREAKING-पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफ़ा,बघेल कैबिनेट में मची हड़कंप

Chhattisgarh District CEO Notice जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी यादव सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भानुप्रतापपुर एन.आर. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोयलीबेड़ा दिनेश कुंजाम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दुर्गूकोंदल डी.आर कोमरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंतागढ़ महात्मा तरेता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर एल.एन. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चारामा राजकुमार सिन्हा और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कांकेर बी.मेश्राम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जरुरी खबर :-मंत्री सिंह देव के इस्तीफे पर बोले डॉ रमन, महाराष्ट्र जैसे स्थिति छत्तीसगढ़ में होगी,अभी तो एक ने इस्तीफा दिया है, देखना होगा बड़ा विस्फोट

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Back to top button