छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब

रायपुर/कसडोल। छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज द्वारा 16, 17 और 18 फरवरी को ग्राम गातापार स्थित रणबौर माता धाम में तीन दिवसीय वार्षिक महासभा का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर समाज द्वारा श्रीकृष्ण-राधा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया, जो अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, मातृशक्ति और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और दूर-दूर से समाजजन पहुंचे।

इस अवसर पर कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं पूर्व जनपद अध्यक्ष मुरारी यादव, जनपद अध्यक्ष पलारी सविता भीम यादव सहित समाज के अध्यक्ष शोभाराम यादव, महासचिव हितेंद्र यादव रामसजीवन मोहन सी एल यादव मुरारी आपु यादव प्रचार प्रसार मंत्री देव यादव रामजी यादव और समाज के सभी पदाधिकारी सदस्य गण मौजूद रहे।
विधायक संदीप साहू ने समाज को एकजुट होकर शिक्षा, संगठन सुदृढ़ीकरण और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने अपने विधायक निधि से समाज भवन निर्माण के लिए ₹5 लाख की घोषणा की, जिसका समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

महासम्मेलन में समाज की एकजुटता, नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने और सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तीन दिवसीय इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का अनूठा संदेश दिया।






