राजधानी में 2 करोड़ की ज्वैलरी लूटी, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वारदात को दिया अंजाम

Crore jewelery looted : देश की राजधानी दिल्ली में लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में दो करोड़ की ज्वैलरी लूट ली गई। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 4 बजे बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी को लूट लिया।
हनीमून पर गया था शख्स, नई दुल्हन छोड़ पड़ा सेक्स वर्कर के चक्कर में, इस तरह पड़ गया भारी
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर पहाड़गंज में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें यह बताया गया कि लोग एक शख्स की आंख में मिर्च पाउडर डालकर कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गए हैं।
पुलिस की वर्दी में था एक शख्स
Crore jewelery looted : पूछताछ करने पर पता चला कि दो लोगों के पास दो बैग और एक बक्सा था। इसमें गहने थे जिन्हें चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाया जाना था। चार लोगों ने उन्हें लूट लिया। एक आरोपी पुलिस की वर्दी में था। उसने चेकिंग के लिए उन्हें रोका और तभी पीछे से आए दो लोगों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर जाल दिया और बैग और बक्सा लेकर फरार हो गए।
हनीमून पर गया था शख्स, नई दुल्हन छोड़ पड़ा सेक्स वर्कर के चक्कर में, इस तरह पड़ गया भारी
पुलिस मामले की जांच में जुटी
Crore jewelery looted : लूटे गए गहनों का अनुमानित मूल्य लगभग दो करोड़ था। बाकी का सत्यापन किया जा रहा है क्योंकि यह खेप कई जगहों जैसे बॉम्बे, अहमदाबाद, सूरत आदि से प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।