देवभोग श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्यकारिणी घोषित,बैठक में कई अहम बिन्दुओ पर प्रस्ताव पारित

देवभोग -छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के देवभोग इकाई के कार्यकारिणी की घोषणा कि गयी। जिसमें रविकांत तिवारी को महासचिव ,गिरीश सोनवानी और भगवानो बेहरा को उपाध्यक्ष का पद मिला तो वही लतीफ मोहम्मद को सचिव और देवीकरण ठाकुर सहसचिव बनाये गये है।संघ के पूर्व अध्यक्ष धन्यजय बिहारी और रमेश सोनी संघ के संरक्षक बनाये गये है।वही इकाई अंतर्गत निवासरत प्रदेश सहसचिव मनमोहन नेताम, जिला महासचिव पुरूषोत्तम पात्र सहित सभी जिला संभाग और प्रदेश पदाधिकारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। दोपहर दो बजे से चार बजे तक चले बैठक में आगामी बैठको में उपस्थित को अनिवार्य कर दिया गया है और संघ छोडकर अन्य संगठन में जाने वालो के सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव भी लाया गया। बैठक में प्रदेश सहसचिव मनमोहन नेताम, ब्लाक अध्यक्ष जयविलास शर्मा, रवि कांत तिवारी, गिरीश सोनवानी, गंधर्व बेसरा, धन्नजय बिहारी, देवीकरण ठाकुर, शुभम भटनागर, लतीफ मोहम्मद ,भगवानो बेहरा सहित सभी सदस्य मौजूद थे।