रायबरेली. एक अधिकारी को शादी का झांसा देकर एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी गोपाल प्रसाद कुशवाहा मनरेगा रायबरेली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं. उन्हें बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें –CG: लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर गिरी गाज, एक पटवारी सस्पेंड…
बदायूं में 2016 से 2020 तक खंड विकास अधिकारी (BDO) के रूप में तैनात रहने के दौरान 50 वर्षीय कुशवाहा ने कई मौकों पर महिला का यौन शोषण किया और उससे शादी करने का वादा किया था. पीड़िता बदायूं बीडीओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है. पीड़िता ने पिछले साल दिसंबर में राज्य महिला आयोग में कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
इसे भी पढ़ें – राजधानी में होटल पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 युवतियों और मैनेजर समेत 13 गिरफ्तार
आयुक्त के निर्देश पर एसपी बदायूं ने आरोपों की जांच के आदेश दिए थे. जांच करने वाले क्षेत्राधिकारी बदायूं सिटी अशोक मिश्रा ने बताया कि कुशवाहा के खिलाफ जनवरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मिश्रा ने कहा कि आरोपी अधिकारी ने पीड़िता को यह नहीं बताया कि वह शादीशुदा है.
खबरें और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






