केन्द्र सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचा रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता

आरंग :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी , आरंग मंडल के अंतर्गत ग्राम खमतराई,कलई,जरौद,भोथली, अकोली कला भाऊ,गुखेरामे घर-घर संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामवासियों एवं बुद्धिजीवी वर्ग से मुलाकात कर मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां एवं अनेकों योजनाओं के विषयों में विस्तृत चर्चा किया नेताओं ने कहा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत देश गुरु बनने जा रहा है, मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सर्वोपरि मानकर अनेको ऐतिहासिक फैसले लिए हैं तथा गरीब कल्याण को ही देश कल्याण का आधार बनाया है।
मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर, महाकाल कॉरिडोर,स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72 करोड़ शौचालय का निर्माण ,9.6 करोड़ गैस सिलेंडर का वितरण, मातृत्व अवकाश में वृद्धि, मुस्लिम बहनों के दर्द को महसूस कर तीन तलाक कानून की समाप्ति, कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति,पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाना, हर घर तक नल जल योजना के माध्यम से जल पहुंचाना ,80 करोड़ गरीबो को खाद्य सुरक्षा,3.50 करोड़ गरीबों को पक्का आवास इत्यादि मोदी जी ने सबका साथ ,सबका विकास तथा सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ हर वर्गों को लाभ पहुंचाएं हैं।भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें व्यक्ति से बड़ा दल,दल से बड़ा देश है। वैश्विक स्तर पर मोदी जी ने भारत वासियों का मान व सम्मान तथा भारत माता का गौरव बढ़ाया है राज्य की भूपेश सरकार ने युवाओं ,गरीबों, किसान भाइयों व नारी शक्तियों के साथ वादाखिलाफी किया है। कांग्रेस सरकार में रेत माफिया, कोयला माफिया ,जमीन माफिया, पी एस सी एम व्यापम की परीक्षाओ में घोटाला, ट्रांसफर उद्योग चलाकर छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता का चैन और अमन को छीना है। आम जनमानस 2023 में राज्य एवं 2024 में केंद्र सरकार के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराने के लिए तैयार है.
इस कार्यक्रम में पुर्व विधायक मान.संजय ढीढी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली, महामंत्री दृव देवनाथ साहू चम्मनलाल साहू, सांसद प्रतिनिधि बेदराम खुटे, मंडल कार्यालय प्रभारी पुनमचंद साहू, किसान मोर्चा मंत्री मुरली चन्द्राकर, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष प्रकाश रात्रे,पंचकौड वर्मा,गिरधर साहू, बुथ अध्यक्ष,कोमन साहू,भारत साहू,डोमार चंद्राकर, मोहित लोधी,अशोक लोधी सुरेश साहू, भीष्म साहू,योगेश्वर धीवर,रेखराज, देवांगन जितेन्द्र साहू, भुषण साहू, बलराम साहू, कृष्णा साहू गजैनद ठाकुर, हीरा ठाकुर तोषण कुमार साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।