CG NEWS: मछली पकड़ने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
कांकेर. जिले में बेवतरी गांव में बांध में मछली पकड़ने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
READ MORE: पेट्रोल -डीजल हुआ महंगा! पेट्रोल के दाम में 5 रुपए की बढ़ोतरी, डीजल भी 13 रुपए हुआ बढ़ोतरी
CG NEWS: जानकारी के अनुसार, शहर के आमापारा वार्ड में रहने वाला युवक रितेश नाग लगभग सुबह 7 बजे गांव बेवतरी में मछली पकड़ने गया हुआ था. जो बांध में ट्यूब के माध्यम से मछली का जाल निकाल रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ और वह डूबने लगा. आसपास के लोग मदद कर पाते तब तक देर हो चुकी थी. लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बांध से निकाल लिया गया. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
ख़बरें और भी…
- चंद्र ग्रहण 2026: खत्म हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण…
- CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- CG News: गर्भवती महिला से डॉग रेस्क्यू संस्था ने की मारपीट, अब तक नहीं हुआ FIR…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगी, हाईकमान की मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…






