CG NEWS: नाबालिग के साथ दोस्ती कर किया दुष्कर्म और उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में पोस्ट करने का मामला सामने आया

रायपुर. भिलाई के रेलवे क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दोस्ती के बाद रेप और उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में पोस्ट करने का मामला सामने आया है. इस मामले में जीआरपी ने आरोपी शेख साजिद अली (27) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. (Rape with minor in Bhilai)
read also-CG NEWS: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे…
जीआरपी के मुताबिक पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की थी. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो एक्ट 4, 6 और आईटी एक्ट 67 और 67 (ए) दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी और उसकी दोस्ती 2021 से है और आरोपी ने उसके साथ कई बार अलग-अलग जगहों पर रेप किया
इसके बाद आरोपी ने उसकी कुछ न्यूड तस्वीरें इंस्टाग्रा में पोस्ट कर दी. जिसके बाद पीड़िता ने ये जानकारी अपने परिजनों को दी और उन्होंने इसकी रिपोर्ट जीआरपी थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद बिना देरी किए भिलाई जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. (Rape with minor in Bhilai)
- चंद्र ग्रहण 2026: खत्म हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण…
- CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- CG News: गर्भवती महिला से डॉग रेस्क्यू संस्था ने की मारपीट, अब तक नहीं हुआ FIR…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगी, हाईकमान की मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…






