ज्योतिष/ धर्मबड़ी खबर

21 February 2022 – कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं, जानिए आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

लंबे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं। अपने बच्चों की खुशी का ख्याल रखें। वैवाहिक सुख में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में दूसरों की सलाह लेकर कार्य न करें। कोर्ट के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

अनभवी व्यक्तियों की सलाह से आपको फायदा होगा। नया काम आपके लिये काफी फायदेमंद रहेगा। घर के बुजुर्गों का ध्यान रखना होगा। बात-बात पर क्रोध न करें।। बेरोजगारों को जॉब मिल सकती है। आपकी सेहत में सुधार होगा। धन संबंधी स्थिति में बदलाव होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपके का दिन व्यस्तता में बीतेगा। कई कार्यों को एक साथ न करें। किसी काम के नहीं होने से व्यग्र न हों।किसी की बात में आकर गलत संगति को अपना सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता रहेगी। शत्रुओं से नुकसान हो सकता है। कल्पना की दुनिया से बाहर निकले, हकीकत को समझें।

कर्क राशि (Cancer)

अपने स्वभाव में सुधार लाने का का प्रयास करें। आपकी सामाजिक स्थिति सुधरेगी।दफ्तर में बड़ी जवाबदारी मिल  सकती है। अधिक खर्च होने से चिंतित हो सकते हैं। कारोबारी कार्यों के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। कारोबार में नए सौदे होने के साथ ही आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। मित्रों के साथ आप घूमने का प्लान बनाएंगे। आपके व्यवहार को लोग काफी पसंद करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। किसी काम को पूरा करने में आलस्य न करे। भाई बंधुओं से आपके संबंध मधुर होंगे। वेतन बढ़ने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo)

आपकी योग्यता की आज पूछ परख नहीं होगा। आपका मन खिन्न हो सकता है। किसी से विवाद के चलते आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। छात्रों का दिन सामान्य रहेगा, पढ़ाई के लिए मेहनत करनी होगी। शारीरिक पीड़ा से समस्या बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra)

आपका दिन आज अच्छा रहेगा। नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। जरुरतमंद लोगों की आर्थिक मदद कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। संतान की शिक्षा को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपकी दिनचर्या में  बदलाव होगा। योग व्यायाम से चुस्ती आएगी।

वृश्चिक राशि  (Scorpio)

काफी परिश्रम करने के बाद भी उचित फल नहीं मिलने से निराशा बनी रहेगी। जोखिम लेने से बचना होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध करें। हीन भावना का शिकार हो सकते हैं। परिवार के लोग आपकी बातों को नहीं सुनेंगे। बेहतर यही रहेगा कि आज एकांत में समय बिताने का प्रयास करें।

धनु राशि ( Sagittarius)

दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। नए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। कला जगत से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति की सूचना मिलने की संभावना है। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

विवाहेत्तर संंबंध  से पारिवारिक रिश्ते में दूरी आ सकती है। आपकी बातों पर भरोसा करने से लोग झिझकेंगे। अच्छा काम करने के बाद भी आप लोगों को संतुष्ट नहीं कर पाएंगे।  नया काम सीख सकते हैं। आटो या इलेक्ट्रानिक कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius )

कारोबा में मंदी का सामना कर सकते हैं। आज किसी से विवाद होने की संभावना है। आपकी आलोचना हो सकती है। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। विरोधियों से बचकर रहें। किसी को सख्त लहजे में उत्तर न दें। बच्चों से मधुर व्यवहार करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces)

आज आपको कुछ लोग परेशान कर सकते हैं। किसी के उकसावे में न आएं। आज आप किसी पर शक कर सकते हैं। धन हानि होने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं। संवेदनहीनता ठीक नहीं है। आपके मनमाफिक काम नहीं होंगे। गलत  कार्यों को छोड़ें।

rjnewslive

Get live Chhattisgarh and Hindi news about India and the World from politics, sports, bollywood, business, cities, lifestyle, astrology, spirituality, jobs and much more. rjnewslive.com collects article, images and videos from our source. Which are using any photos in our website taking from free available on online.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button