21 साल के लड़के ने की 52 की महिला से शादी, VIDEO VIRAL

कहते है न कि प्यार करने की कोई उम्र और न ही रूप रंग होता है। आज कल प्यार से संबंधित कई मामले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें प्यार करने वालों की उम्र में काफी अंतर होता है, लेकिन उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं होती।
हालांकि, आम लोग जब इस खबर के बारे में सुनते हैं तो दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। एक लड़के ने अपने 31 साल बड़ी महिला से शादी रचाई और उसका कहना है कि प्यार में कोई उम्र नहीं होती।
Read more : CG: कोर्ट में पति का कॉलर पकड़कर घसीटा, पैसे नहीं देगा तो नहीं छोड़ूंगी…Husband वाइफ का वीडियो वायरल
52 साल की महिला और 21 साल का लड़के की प्रेम कहानी
21 year old boy 52 year old woman marriage-इन दिनों सोशल मीडिय पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक 21 साल का लड़का वेडिंग स्टेज पर खड़ा हुआ है और उसके पीछे एक चेयर देखी जा सकती है, जो अमूमन शादियों में ही दिखाई देती है। दोनों ने ही अपने गले में माला पहन रखी है। किसी ने लड़के से पूछा कि शादी कर ली है आप दोनों ने? फिर लड़के ने हां में जवाब दिया। फिर वीडियो रिकॉर्ड वाले शख्स ने लड़के से उम्र पूछा तो उसने बताया वह 21 साल का है और उसने जिससे शादी की उस महिला की उम्र 52 साल की है। फिर सामने खड़े लोगों ने पूछा कि भाई क्या आपने सही किया तो लड़के ने जवाब दिया, ‘प्यार की कोई एज नहीं होती। प्यार कभी भी हो सकता है।
Read more : CG NEWS: कौशिल्या बाई यादव ग्राम अठारह गुड़ी ने बताया कि राशन कार्ड बना है
21 year old boy 52 year old woman marriage- वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने पूछा कि क्या आप लोग इस शादी से खुश हो तो महिला ने कहा कि हां खुशी हैं, हम दोनों खुश हैं। मुझे अपने आप से भी ज्यादा भरोसा है इनपर। क्योंकि मैंने तीन साल देख लिया है। इस पर लड़के ने भी कहा, ‘प्यार की कोई एज नहीं होती, बस दिल देखा जाता है। इंसान अच्छा तो सब अच्छा है।’ फेसबुक पर जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया गया, झट से वायरल हो गया।