शादी के बाद दुल्हन को करना पड़ता है ये काम, नहीं करने पर होती है पिटाई, ऐसे परम्परा के बारे में जानकार हैरान रह जायगे आप

नई दिल्ली भारत में शादी के बाद विदाई के आपने अक्सर दुल्हनों को रोते हुए देखा होगा। ऐसा माना जाता है कि, शादी के बाद लडकियां अपने घर से अलग होती है इसलिए उन्हें रोना आ जाता है। भारत की तरह ही एक और ऐसा देश है जहां ऐसी ही परंपरा है। लेकिन वहां की परंपरा यहां से काफी अलग है। क्योंकि इसमें दुल्हनों को शादी के वक्त रोना पड़ता है, और अगर उनको रोना नहीं आया तो कई बार उन्हें रोने के लिए पीटा भी जाता है। (Bride cry after marriage is necessary)
शादी में दुल्हन का रोना जरूरी
दरअसल, चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआनमें तूजिया जनजाति के लोग हजारों सालों से रह रहे हैं। इनके यहां एक विचित्र परंपरा का पालन किया जाता है जिसमें दुल्हन का शादी में रोना जरूरी है। ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार ये परंपरा 17वीं शताब्दी तक चरम पर थी और 1911 में क्विंग साम्राज्य तक इसका पालन किया जाता था।
हालांकि, समय के साथ ये प्रथा खत्म होती जा रही है। जानकारों के अनुसार ये परंपरा 475 बीसी से 221 बीसी के बीच शुरू हुई थी जब ज़ाओ स्टेट की राजकुमारी की शादी यैन राज्य में हुई थी। तब जाने के वक्त उनकी मां फूटफूटकर रोई थी और बेटी को जल्दी घर लौटने के लिए कहा था। इसी को शादियों में रोने का सबसे पहला मौका माना जाता है। (Bride cry after marriage is necessary)
दुल्हन के नहीं रोने पर उसे माना जाता है परिवार की बुरी पीढ़ी
माना जाता है कि अगर दुल्हन नहीं रोती है तो गांव में उसका मजाक बन जाता है और लोग उसे परिवार की बुरी पीढ़ी मान लेते हैं। कई मौकों पर तो अगर दुल्हन को रोना नहीं आता तो मां अपनी बेटी को पीटकर उसे रुलाती है। अब एक ओर जहां दक्षिण पश्चिमी प्रांत में सिर्फ दुल्हन के रोने का रिवाज है, वहीं पश्चिमी प्रांत में रिवाज कुछ अलग है। यहां इसे जुओ टांग कहा जाता है जिसका अर्थ होता है हॉल में बैठना।
शादी के एक महीने पहले, रात के वक्त दुल्हन किसी बड़े हॉल में जाती है और बैठकर करीब एक घंटे रोती है। इसके 10 दिन बाद उसकी मां भी उसके साथ शामिल हो जाती है और फिर 10 दिन बाद दादी-नानी, बहन, बुआ-मौसियां और सारे एक साथ रोते हैं। रोने के साथ एक खास गाना बजता है जिसपर वो सारे रोते हैं और इसे क्राइंग मैरेज सॉन्ग कहते हैं।
इसलिए रोटी है सभी महिलाएं
ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले के वक्त में तो दुल्हनें रोने के साथ-साथ उन लोगों को अपशब्द भी कहती थीं जो उनका रिश्ता तय करते थे। इन सब चीजों के पीछे कारण ये बताया जाता है कि पहले के वक्त में महिलाओं को अपना पति चुनने की इजाजत नहीं होती थी, ना ही वो शादी के मामले में कुछ बोल सकते थे। उन्हें शादी करने के बाद ना रोना पड़े, इसलिए वो पहले रो लेती थीं। साथ में परिवार की दूसरी औरतों को रोता देख उन्हें तसल्ली दी जाती थी कि दूसरी महिलाओं के साथ भी वैसा ही हुआ है। इससे वो नई जिंदगी की शुरुआत साफ और शांत मन से करते थे।
- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ग्राम मटिया से 50 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार…
- भिलाई में खेल परिसर के भीतर खुली शराब दुकान, विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद भूपेंद्र यादव गिरफ्तार — स्थानीयों में आक्रोश…
- Gold Rate Today 30 October: सोने के दाम में तेजी, दिल्ली-मुंबई में बढ़े भाव — जानें आज 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट…
- Raipur Viral Video: कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य, पति ने किया हंगामा — वीडियो वायरल….
- Mamta Kulkarni का विवादित बयान: Dawood Ibrahim आतंकी नहीं, उसने ब्लास्ट नहीं करवाए — एक्ट्रेस के बयान से मचा बवाल…
 
				





