Sex Racket : महिला खुद को मौसी बताकर , 17 साल की लड़की से देह व्यापार कर रही थी, ऐसे हुआ खुलासा

एक महिला खुद को मौसी बताकर 17 वर्षीय एक किशोरी से देह व्यापार करा रही थी. एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने उसे मुक्त कराया है. आरोपित कथित मौसी को हिरासत में लिया गया है. पुलिस को शक है कि किशोरी को बचपन में अगवा किया गया होगा. (was doing prostitution with a 17-year-old girl)
का मामला आगरा ताजगंज के बसई इलाके का है. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है. एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि इलाहाबाद के एक एनजीओ ने पुलिस से संपर्क किया. बताया कि एक किशोरी कैद में है. उससे देह व्यापार कराया जाता है. किशोरी को दूसरे कागजात में बालिग दर्शाया गया है. जबकि वह नाबालिग है. पुलिस ने शनिवार रात मकान पर छापा मारा. किशोरी को बरामद किया. शालू नाम की उसकी कथित मौसी को पकड़ा गया है.
शालू ने पुलिस को गुमराह किया. कहा कि किसी ने फर्जी आरोप लगाया है. उसने किसी को कैद नहीं कर रखा. उसकी बहन की बेटी साथ रहती है. पुलिस आरोपित मौसी को थाने ले आई. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि मकान की तलाशी ली गई तो आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं. एक कमरे में बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए हुए निरोध मिले. (was doing prostitution with a 17-year-old girl)
- चंद्र ग्रहण 2026: खत्म हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण…
- CG News: चलती कार से राहगीरों पर गुब्बारे से वार करने वाले, युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- CG News: गर्भवती महिला से डॉग रेस्क्यू संस्था ने की मारपीट, अब तक नहीं हुआ FIR…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगी, हाईकमान की मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…






