CG NEWS: दूसरी पत्नी ने सौतेले बेटे के साथ मिलकर किया ऐसा काम, पति को धोना पड़ा जान…
शाजापुर। शाजापुर के काकडी में हुए किसान के अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पत्नी और बेटा निकले हत्यारे। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कांकड़ी में खेत पर सो रहे किसान की रविवार रात निर्मम हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह जैसे ही हत्या की जानकारी ग्रामीणों को लगी मौके पर भीड़ जुट गई। एएसपी टी एस बघेल समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा। करीब तीन घंटे तक पुलिस टीम मौके पर जांच करती रही। हत्या के इस मामले में पुलिस डॉग ने महत्वपूर्ण सुराग दिया। जिसके आधार पर वारदात के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस मामले का खुलासा कर दिया। (Shajapur husband murder)
चरित्र पर करता था शंका
एसपी जगदीश डाबर ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मृतक दरबार सिंह अपनी दूसरी पत्नी और पहली पत्नी के बेटे पर चरित्र शंका करता था। जिसके चलते आए दिन विवाद होता था। रविवार को घातक दरबार से उसकी दूसरी पत्नी पहली पत्नी का बेटा लोकेंद्र सिंह खेत पर पानी फेरने गए थे। उस रात को भी विवाद हो गया जिसके चलते बेटे और दूसरी पत्नी ने मिलकर फावड़े से दरबार सिंह पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई और उसकी मौत हो गई।
पहली पत्नी का कुएं में मिल चुका शव
जानकारी अनुसार मृतक ने दो विवाह किए थे। दोनों पत्नियां साथ रहती थी। कुछ समय पहले पहली पत्नी का शव कुए में मिला था। दूसरी पत्नी व पहली पत्नी की संतान के साथ मृतक ग्राम कांकड़ी में रहता था। पहली पत्नी की चार संतान हैं, एक बेटा और दो बेटियों का विवाह हो गया है और एक बेटी अविवाहित है। दूसरी पत्नी भी पहले से विवाहित है। उसकी दो संतान हैं, जो पहले पति के साथ रहती हैं। सूत्रों का कहना है कि मृतक के परिवार में विवाद भी होते थे। इन सभी बिंदुओं पर भी पुलिस जांच बड़ी गहराई से जांच की इधर, पुलिस को घटना स्थल पर जांच के दौरान जूते-चप्पल के साथ ही और महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले थे जो आरोपितों तक पहुंचने में यह जूते-चप्पल भी महत्वपूर्ण साबित हुए।(Shajapur husband murder)
ट्रैकर डॉक ने किया हत्या का खुलासा
वहीं मृतक का हत्यारा बेटा दूसरे दिन पुलिस के सामने रोते हुए मासूम बना रहा और हत्या का शक पड़ोस में रह चुके व्यक्ति पर जताता रहा। हत्या के इस सनसनीखज अंधे कत्ल के मामले मैं 24 घंटे पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता में पुलिस ट्रैकर डाग विक्रांत एवं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। दरअसल हत्या के मामले में पुलिस ने ट्रैकर डॉग को मौके पर बुलाया और उसके माध्यम से जांच की। इस दौरान डॉग घटना स्थल से सीधे मृतक के घर जाकर रुका। इसके बाद ही पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले। मामले में पुलिस डाग द्वारा दिखाई गई सूझबूझ की सराहना खुद एसपी जगदीश डाबर ने भी की।
- Heavy Rain in Sukma : मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त | कई इलाकों से कटा संपर्क
- साय के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बंगले से सामान चोरी का मामला…
- Naxal Encounter At Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से भाग रहे नक्सलियों को जवानों ने तेलंगाना में घेरकर मारा…
- CHHATTISGARH: जल्द नई नियुक्तियां, पदों से जल्द हटाए जाएंगे कांग्रेस के निष्क्रिय नेता
- ब्रेकिंग न्यूज़: राइस मिल में एक दर्दनाक हादसा,हादसे से मजदूर की मौत