CG NEWS: छत्तीसगढ़ से अगवा कर नाबालिग को हरियाणा में बेचा, दो महीने तक किया रेप, जाने पूरा मामला

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से अक्टूबर में एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसे हरियाणा में एक व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग को छुड़ाने के बाद इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरिया पुलिस के मुताबिक जिले के पटना थाना क्षेत्र से लापता हुई पीड़िता को दो माह बाद सोनीपत (हरियाणा) से छुड़ाया गया है। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। (raped for two months)
READ ALSO-BIG BREAKING: रायपुर में में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, ईलाके में मचा हड़कंप…
पुलिस के अनुसार, लड़की का इस साल 11 अक्टूबर को उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपने परिवार के साथ दशहरा उत्सव देखने गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तब मामला दर्ज किया था, इसके बाद जांच शुरू हुई। पुलिस उपाधीक्षक कविता ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और पीड़िता के ठिकाने के बारे में सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम को हरियाणा भेजा गया, जहां से लड़की को छुड़ाया गया। जांच में पता चला कि लड़की का अपहरण कर उसे 35 वर्षीय व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसने कथित तौर पर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
READ ALSO-छातीसगढ़: आखिर क्यों बचपन में बच्चों को आ जाता हैं बुढ़ापा, क्या हैं यहाँ के पानी में
पुलिस ने सोनीपत के एक व्यक्ति के अलावा मंगलवार को दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को कोरिया से, दो को कोरबा से और एक को सूरजपुर (सभी छत्तीसगढ़ में) से गिरफ्तार किया गया। इन पर पीड़िता को अगवा करने और बेचने का आरोप है। सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। (raped for two months)
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






