BIG BREAKING: मुर्दाघर में कई महिलाओं की डेड बॉडी के साथ किया रेप, खींची न्यूड तस्वीरें, अस्पताल के चपरासी की जघन्य हरकत जानकर हैरान रह जाएंगे आप…

सेक्स के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वह इस काम को करने के लिए मुर्दों को भी नहीं छोड़ते। आप ये खबर सुनकर चौंक गए होंगे, लेकिन ऐसा हुआ है। इस तरह का नया मामला कर्नाटक में देखने को मिला है। यहां के मदिकेरी में एक चौंका देने वाले मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। अस्पताल के चपरासी की घिनौनी हरकत का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। आरोपी शख्स मदिकेरी शहर के एक अस्पताल में काम करता था। पुलिस के मुताबिक मदिकेरी जिला अस्पताल में चपरासी का काम करने वाले आरोपी सैयद ने मोर्चरी में महिलाओं की डेड बॉडी की नग्न तस्वीरें क्लिक की। मामले का खुलासा होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (Rape with many women dead body)
read also-रायपुर ब्रेकिंग : जल संसाधन विभाग के अनियमित कर्मचारी करेंगे विरोध प्रदर्शन…
मोर्चरी में तस्वीरें लेने के खिलाफ एक हिंदू संगठन ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सैयद शिकायत दर्ज होने के बाद फरार हो गया और उसने अस्पताल के अधिकारियों को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि आरोपी ने अस्पताल के मुर्दाघर में यौन संबंध भी बनाए। हिंदू जागरण फोरम ने अस्पताल के डीन डॉक्टर करयप्पा से शिकायत की है कि मुर्दाघर के अटेंडेंट सैयद हुसैन ने अस्पताल की महिला स्टाफ को मुर्दाघर में बुलाया और उनका यौन शोषण किया। इसके अलावा सैयद हुसैन पर मुर्दाघर में आने वाली महिलाओं के नग्न शवों की फोटो क्लिक करने का भी आरोप है। आरोपी के फोन में कई मृत महिलाओं की नग्न तस्वीरें मिली हैं।
महिला स्टॉफ को करता था परेशान
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अस्पताल की महिला स्टाफ को शवगृह में सेक्स के लिए आने का आमंत्रण देने वाले कॉल रिकॉर्ड भी आरोपी के मोबाइल फोन में मिले। ऐसे में शक है कि उसने शवगृह में कई महिलाओं के साथ संबंध बनाए। आरोपी सैयद ने हाल ही में अस्पताल की एक महिला स्टाफ के घर में घुसने की कोशिश की थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोच लिया था और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। जिसके बाद सैयद की घिनौनी हरकतों के बारे में खुलासा हो सका। (Rape with many women dead body)
read also-अब बिना ATM कार्ड के भी निकाल सकेंगे है पैसा, बस करना है ये काम बेहद आसान…
- Liquor scam case: पूर्व CM के बेटे चैतन्य बघेल की 13 दिन की रिमांड खत्म, EOW की विशेष कोर्ट में पेश…
- CBI ने समाज कल्याण विभाग से फर्जी NGO की फाइल जब्त की, 14 अफसरों पर 15 साल में सैकड़ों करोड़ के घोटाले का आरोप…
- जंगल में जुआ खेल रहे 9 जुआरी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
- तलवार लहराकर पुलिसकर्मी को दौड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार, बाल-बाल बचा आरक्षक…
- बिलासपुर में डायल 112 के आरक्षक पर हमला: पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देने पहुंचा पुलिसकर्मी, आक्रोशित पति ने की पिटाई और फाड़ी वर्दी…