‘पहले अपनी बेटी का वर्जिनिटी टेस्ट कराओ… फिर होगी विदाई’ दूल्हे की डिमांड सुन दुल्हन के घरवाले हैरान रह…

मोतिहारी: सोशल मीडिया प्लेफार्म पर इन दिनों शादी और शादी से जुड़ी कई खबरें और वीडियो जमकर वायरल होते हैं। इन वीडियो में कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ विवादित भी होते हैं। ऐसी ही एक खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आई है, जहां दूल्हे ने विदाई से पहले ऐसी डिमांड कर दी कि दुल्हन के घर वालों ने पूरे बारातियों को दो दिन तक बंधक बना लिया। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया, जिसके बाद बारातियों को छोड़ा गया। (Groom Demands Bride’s Virginity Test)
READ ALSO-BIG NEWS: लोहार ने टंगिया से हमला कर किसान की हत्या की , गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर भी किया वार…
मिली जानकारी के अनुसार तुरकौलिया थाना के चारगाहा में मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख गांव के निर्मल बैठा के पुत्र सूरज बैठा की बारात आई थी। यहां सूरज बैठा की शादी स्वर्गीय गुदरी बैठा की बेटी नीतू कुमारी के साथ 16 नवम्बर को थी। बैंड बाजे के साथ बारात चढ़ी। सभी बारातियों ने नाश्ता-खाना खाया। फिर जयमाला में दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को माला व अंगूठी पहनायी। शादी में जितनीं रश्में होती हैं, वो सभी धूमधाम से हुईं।
बारात विदाई होने की बात आई तो लड़का और लड़की पक्ष में किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं होने लगी। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि लड़की वालों ने पेपर बनाने की बात कही है, ताकि उनकी लकड़ी को ससुराल में दिक्कत न हो। इस पर दूल्हे को गुस्सा आ गया। दूल्हे ने लड़की के घर वालो से कहा कि पहले आप अपनी बेटी का मेडिकल टेस्ट कराएं कि वो वर्जिन है कि नहीं। अगर टेस्ट में पास होगी तब मैं उसे अपने साथ रखूंगा। दूल्हे की बात सुनकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और धक्का मुक्की करने लगे।
READ ALSO-CG NEWS: केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह से मिली ,आंगनबाड़ी की बहनें…
वहीं लड़की पक्ष का कहना था कि लड़का शराब पीकर आया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष के दूल्हा, उसके पिता, दो बहनोई और तीन गाड़ियों के साथ उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया। वहीं लड़की की विदाई नहीं करने व जो लड़की शादी में खर्च हुआ है, उसकी भरपाई करने के बाद ही बंधक बने दुल्हा और अन्य को छोड़ने पर लड़की पक्ष अड़ा हुआ है। खबर लिखे जाने तक जनप्रतिनिधि मामले का हल करने में जुटे हुए हैं। (Groom Demands Bride’s Virginity Test)
- खबर का असर: नया रायपुर में अवैध मुरूम खनन पर बड़ी कार्रवाई: 7 JCB सहित 11 हाईवा जब्त, राजनीतिक संरक्षण पर उठे सवाल!
- रातों-रात मुरूम की लूट! ट्रकों, JCB मशीनों के साथ खुलेआम खनन – दलाल के संरक्षण में प्रशासन मौन?
- CG Police: सावन में प्रमोशन का तोहफा: छत्तीसगढ़ के 68 ASI बने SI, DGP अरुणदेव गौतम ने जारी किया आदेश…
- यात्रीगण कृपया ध्यान देवें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 से ज्यादा ट्रेनें रद्द…
- CG Weather Update: मौसम विभाग ने किया, अगले चार दिनों तक, 9 जिलो में बारिश अलर्ट जारी…