शादी घर में हुआ गैस सिलेंडर ब्लास्ट, हादसे में 4 लोगों की मौत, 60 लोग झुलसे, जानिए पूरी खबर

जोधपुर – राजस्थान के जोधपुर जिले जोधपुर के भूंगरा गांव में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लगने से 60 लोग झुलस गए हैं, वहीं 4 लोगों की मौत हो गई है। जोधपुर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जानकारी दी कि जोधपुर के शेरगढ़ में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ है और यहां गैस सिलेंडर फटने के फटने से शादी समारोह में आए 60 लोग झुलस गए। जिला कलेक्टर ने जानकारी दी है कि इस हादसे में दूल्हा सुरेंद्र सिंह, दूल्हे के पिता तगत सिंह, दूल्हे की मां दाखु कवर व बहन रसाल कंवर झुलस सहित 60 लोग झुलस गए हैं। वहीं 8 से 10 महिला, बच्चे व पुरुष 90 फीसदी तक जल चुके हैं। वहीं 30 महिला, पुरुष व बच्चे 50 फीसदी से 70 फीसदी तक जल चुके हैं। (Four people including two children died)
हादसे की जांच होगी- सीएम गहलोत
जोधपुर घटना पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि कुछ बच्चे झुलस गए हैं और मृत्यु भी हुई हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। हादसे के कारण की जांच होनी चाहिए और कंपनी के लोगों से भी बातचीत की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और आग के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में दूल्हे के माता-पिता और बहन भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वहीं दूल्हे के बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में दो बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई है।
शादी समारोह के लिए बनाई जा रही थी रसोई
जोधपुर के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भूंगरा गांव में एक शादी समारोह के आयोजन के दौरान रसोई बनाने का काम चल रहा था, इसी दौरान हलवाई के पास लगे गैस के सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। गैस सिलेंडर फटने से घर में मौजूद 60 महिला, पुरुष व बच्चे बुरी तरह झुलस गए। शादी समारोह में अफरा तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व ग्रामीण SP अनिल कायल मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस को जानकारी मिली कि शादी समारोह में खाना बनाने के लिए 20 गैस सिलेंडर मंगवा कर रखे गए थे, जिनमें से एक गैस सिलेंडर हलवाई के पास ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद एक के बाद एक 5 सिलेंडर फट गए थे। (Four people including two children died)
- खबर का असर: नया रायपुर में अवैध मुरूम खनन पर बड़ी कार्रवाई: 7 JCB सहित 11 हाईवा जब्त, राजनीतिक संरक्षण पर उठे सवाल!
- रातों-रात मुरूम की लूट! ट्रकों, JCB मशीनों के साथ खुलेआम खनन – दलाल के संरक्षण में प्रशासन मौन?
- CG Police: सावन में प्रमोशन का तोहफा: छत्तीसगढ़ के 68 ASI बने SI, DGP अरुणदेव गौतम ने जारी किया आदेश…
- यात्रीगण कृपया ध्यान देवें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 से ज्यादा ट्रेनें रद्द…
- CG Weather Update: मौसम विभाग ने किया, अगले चार दिनों तक, 9 जिलो में बारिश अलर्ट जारी…