सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, स्कूलों में छुट्टी रहेगी, इस वजह से प्रशासन ने जारी किया आदेश
गोपेश्वर : उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर के कपाट 19 नवंबर को बंद हो रहे हैं और इस दिन पूरे चमोली जिले में अवकाश रहेगा। यहां जारी एक आदेश में चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने 19 नवंबर को जिले में विवेकाधीन अवकाश घोषित किया है। (All Govt offices will remain closed)
आदेश में कहा गया है कि जनभावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होने तथा धाम में भगवान बदरी विशाल के वर्ष में होने वाले अंतिम दर्शनार्थ जिलाधिकारी की ओर से स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है । गढवाल हिमालय के चारधाम के नाम से प्रसिद्ध तीन अन्य धामों- केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट पहले ही बंद हो चुके हैं। बदरीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा।(All Govt offices will remain closed)
read also-बाल दिवस के अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष व ज.प सदस्य ने किया स्कूल का निरक्षण बच्चो के साथ किया भोजन
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






