राजधानी में स्कूल जा रही स्टूडेंट पर फेका तेज़ाब, बाइक सवार दो लड़कों ने किया हमला

दिल्ली में बुधवार को 17 साल की लड़की पर तेजाब फेंका गया। घटना द्वारका इलाके में सुबह 7:30 बजे हुई। लड़की छोटी बहन के साथ जा रही थी, तभी बाईक पर सवार 2 लोग आए। पीछे बैठे लड़के ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस के पास घटना की सूचना सुबह 9 बजे आई थी। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। लड़की को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। उसने पहचान के 2 लोगों पर शक जाहिर किया है।
Read More: रायपुर सड्डू से लापता 7 साल की बच्ची का शव बरामद, कागज़ के कार्टून में मिली लाश
पिता ने बताया- बेटी की आंखों में एसिड गया
लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि बेटी की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटियां आज सुबह एक साथ बाहर निकली थीं। छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए। उनके चेहरे भी ढके हुए हैं इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसकी(पीड़िता) हालत अभी बहुत खराब है, उसके दोनों आंखों में एसिड चला गया है।”
Read More: CG BREAKING: रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक आ गई ट्रेन, पिता-पुत्र की मौत
8% जल गया लड़की का चेहरा- द्वारका DCP
वह 8 फीसदी जली हुई है। एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान एक और लड़का मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सभी एंगल से जांच की जा रही है।
राज्य महिला आयोग ने पूछा- क्या किसी में कानून का डर है?
Acid attack on student- दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने घटना का वीडियो शेयर करते हुए पूछा- देश की राजधानी में दिन दहाड़े एक स्कूली बच्ची पर 2 बदमाश दबंगई से तेजाब फेंककर निकल जाते हैं। क्या किसी को भी अब कानून का डर है ? क्यों तेजाब पर बैन नहीं लगाया जाता ? शर्म की बात है।
Acid attack on student- उन्होंने एक और ट्वीट में कहा- एसिड सब्जियों की तरह आसानी से मिल रहा है। सरकार इसकी खुदरा बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगा रही। दिल्ली महिला आयोग सालों से इस पर बैन की मांग कर रहा था। सरकारें कब जागेंगी? वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले की जांच के लिए एक टीम सफदरजंग हॉस्पिटल भेज दी है।