
कांकेर/खिलेश्वर नेताम: भानुप्रतापपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल भानु प्रतापपुर के द्वारा आज भानुप्रतापपुर व दुर्गुकोंदल मंडल की संयुक्त बैठक भानुप्रतापपुर में की गई। बैठक में 15 सितंबर को भानुप्रतापपुर में पहुँचने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारी और आमसभा के संबंध में चर्चा की गई।भाजपा के जिला महामंत्री व प्रभारी बृजेश सिंह चौहान ने बताया कि परिवर्तन यात्रा की शुरुआत देश गृह मंत्री अमित शाह 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जिसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद बिलासपुर अरुण साव करेंगे, यह यात्रा 15 सितंबर को भानुप्रतापपुर में पहुँचेगी जहाँ विशाल आम सभा समय दोपहर 11:00 बजे पी डब्लू डी रेस्ट हाउस के सामने संपन्न होगी।
आज की बैठक मे तीन मंडल भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल ,कोरर के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे सभी लोगों को जवाबदारी दी गई और सभी मंडलों के शक्ति केंद्र प्रभारियों को अपने-अपने शक्ति केंद्र से लाने ले जाने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई साधन के विषय में भी बात किया गया युवा मोर्चा की नगर में बाइक रैली साज सज्जा की जवाबदारी सौंपी गई।
महिला मोर्चा को मंच में अतिथियों के आने पर उनका स्वागत करने की जवाबदारी दी गई।बैठक में भाजपा जिला महामंत्री और प्रभारी बृजेश सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौतम उइके, टीकम टांडिया भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुप्रतापपुर नरोत्तम सिंह चौहान, दुर्गूकोंदल मंडल अध्यक्ष पिलम नरेटी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा पांडेय, मंडल महामंत्री ज्वाला प्रसाद जैन डिगेश खापर्डे भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी जितेंद्र पांडे मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा जिला राजू श्रीवास्तव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी संकेत नसीने अनुसूची जनजाति मंडल अध्यक्ष चैतू राम अचला जनपद सदस्य जीवराखन सलाम दुर्गा कोंडल सांसद प्रतिनिधि विजय पटेल पूर्व जिला यूनियन तेंदूपत्ता अध्यक्ष आयनू ध्रुव दुर्गूकोंदल मंडल महामंत्री फूल सिंह मांडवी निर्मल गावड़े रमल कोर्राम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता जोशी प्रदेश कर समिति सदस्य महिला मोर्चा राजेंद्र रंधावा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री शकुंतला यादव जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शकुंतला नरेटी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष डालन सिंह राना अनुसूचित जाति मंडल महामंत्री लक्ष्मण कुलदीप उपस्थित थे।