BJP Leader arrested: तस्करी करने वाले बीजेपी नेता गिरफ्तार, डोडा चूरा तस्करी के आरोप में पुलिस ने किया अरेस्ट

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के आरोप में रतलाम के BJP नेता गिरफ्तार किया गया है। रतलाम के ढोंढर से BJP नेता विवेक पोरवाल गिरफ्तार हुआ है। घाटीगांव पुलिस ने विवेक को दुकान के बाहर से उठाकर कार में बैठाया। उस पर नागालैंड से डोडा चूरा तस्करी कराने का आरोप है।
23 सितंबर 2022 को ग्वालियर पुलिस ने डोडा चूरा पकड़ा था। नागालैंड से इंदौर जा रहे ट्रक से 2 हज़ार किलो डूडा चूरा बरामद किया था।ट्रक ले जा रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डोडा चूरा नागालैंड के दीमापुर शहर से इंदौर ले जा रहे थे। ट्रक ला रहे दोनों आरोपी ऐरोप्लेन से नागालैंड पहुंचे थे।
Read More: CG NEWS: 14 दिनों तक बंद रहेगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
आगरा से गिरफ्तार ट्रक मालिक ने पुलिस के सामने राज खोला था। रतलाम के BJP नेता विवेक पोरवाल ने डोडाचूरा मंगवाया था। पुलिस ने लेनदेन के ट्रांजेक्शन और बातचीत के आधार पर विवेक को आरोपी बनाया था।
इन्हें भी पढ़ें…
- बालोद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारपेंटर के घर से 2 लाख की सागौन लकड़ी और फर्नीचर जब्त…
- छत्तीसगढ़ में आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट, कुछ जगहों पर मिलेगी राहत…
- गंगरेल बांध का जलस्तर 95% के करीब, महानदी किनारे गांवों में बाढ़ का अलर्ट…
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 200 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, वर्षों से मलाईदार पदों पर जमे अफसरों पर गिरी गाज
- सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त…