BJP Leader arrested: तस्करी करने वाले बीजेपी नेता गिरफ्तार, डोडा चूरा तस्करी के आरोप में पुलिस ने किया अरेस्ट

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के आरोप में रतलाम के BJP नेता गिरफ्तार किया गया है। रतलाम के ढोंढर से BJP नेता विवेक पोरवाल गिरफ्तार हुआ है। घाटीगांव पुलिस ने विवेक को दुकान के बाहर से उठाकर कार में बैठाया। उस पर नागालैंड से डोडा चूरा तस्करी कराने का आरोप है।
23 सितंबर 2022 को ग्वालियर पुलिस ने डोडा चूरा पकड़ा था। नागालैंड से इंदौर जा रहे ट्रक से 2 हज़ार किलो डूडा चूरा बरामद किया था।ट्रक ले जा रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डोडा चूरा नागालैंड के दीमापुर शहर से इंदौर ले जा रहे थे। ट्रक ला रहे दोनों आरोपी ऐरोप्लेन से नागालैंड पहुंचे थे।
Read More: CG NEWS: 14 दिनों तक बंद रहेगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
आगरा से गिरफ्तार ट्रक मालिक ने पुलिस के सामने राज खोला था। रतलाम के BJP नेता विवेक पोरवाल ने डोडाचूरा मंगवाया था। पुलिस ने लेनदेन के ट्रांजेक्शन और बातचीत के आधार पर विवेक को आरोपी बनाया था।
इन्हें भी पढ़ें…
- विरोध के बीच अंबिकापुर में अंजलि अरोरा का गरबा कार्यक्रम रद्द, आयोजकों ने लिया फैसला…
- रायपुर कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा: कक्ष की छत गिरी, फाइलें मलबे में दबीं, जनहानि टली…
- दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में छाया मातम…
- प्रेमिका के धोखे और केस से आहत युवक ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव…
- सूरजपुर में शराबी बेटे ने पिता की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरार…